Get App

Sushant Singh Rajput drug case: रिया चक्रवर्ती, भाई शौविक पर NCB ने दाखिल किये आरोप पत्र, अब इस दिन होगी सुनवाई

14 जून, 2020 को अभिनेता सुशांत के बांद्रा स्थित आवास पर मृत पाए जाने के बाद सीबीआई, एनसीबी, ईडी आदि एजेंसियों ने जांच शुरू की थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 23, 2022 पर 11:11 AM
Sushant Singh Rajput drug case: रिया चक्रवर्ती, भाई शौविक पर NCB ने दाखिल किये आरोप पत्र, अब इस दिन होगी सुनवाई
अदालत ने कहा कुछ आरोपियों द्वारा दायर बरी होने की याचिकाओं पर फैसला आने के बाद ही उन पर आरोप तय किये जायेंगे

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत से जुड़े ड्रग केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (Narcotics Control Bureau (NCB) ने बुधवार को अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty), उनके भाई शोविक चक्रवर्ती (Showik Chakraborty) और अन्य के खिलाफ ड्राफ्ट चार्जेस फाइल किये। इन पर ये आरोप मुंबई की एक विशेष अदालत में दायर किए गए हैं। पीटीआई की खबर के मुताबिक स्पेशल पब्लिक प्रोसीक्यूटर अतुल सरपांडे ने कहा कि अभियोजन पक्ष ने आरोप पत्र में उल्लेख किये अनुसार सभी आरोपियों के खिलाफ आरोप बनाए रखा है।

बता दें कि 14 जून, 2020 को सुशांत अपने बांद्रा स्थित आवास पर मृत पाए गए थे। मौत के बाद सीबीआई ने मामले की जांच शुरू की थी। इस बीच प्रवर्तन निदेशालय और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने भी मामले में अलग-अलग जांच की।

रिया को सितंबर 2020 में गिरफ्तार किया गया था। करीब एक महीने बाद उन्हें जमानत दे दी गई थी। शोविक और कई अन्य लोगों पर भी कथित तौर पर ड्रग्स के सेवन करने, अपने पास रखने और इसके लिए पैसा उपलब्ध कराने के मामले में आरोप तय किये गये हैं।

अतुल सरपांडे ने बताया कि चार्जशीट में सभी आरोपियों पर आरोप तय हो गए हैं। ड्राफ्ट चार्जशीट को फाइल करते हुए उन्होंने कहा कि रिया चक्रवर्ती और शोविक ने ड्रग्स का इस्तेमाल किया था और उन्होंने ही सुशांत सिंह राजपूत के लिए ड्रग्स खरीदा था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें