सुशांत सिंह राजपूत से जुड़ी फिल्म पर लगाया गया था स्टे, अब दिल्ली कोर्ट ने सुनाया फैसला

सुशांत सिंह राजपूत के फैंस आज भी उन्हें बेहद प्यार करते हैं। उनके न्याय के लिए अकसर उनके चाहने वाले आवाज उठाते दिख ही जाते हैं। हाल ही में रिलीज हुई उनकी लाइफ पर बेस्ड फिल्म न्याय को लेकर काफी हंगामा हुआ और उस पर स्टे की मांग उठी। हालांकि कोर्ट ने इस ऑब्जेक्शन को रद्द कर दिया है।

अपडेटेड Jul 13, 2023 पर 2:55 PM
हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत की तीसरी डेथ एनिवर्सरी पर उनके फैंस ने उन्हें याद किया

सुशांत सिंह राजपूत की लाइफ पर बनी फिल्म  'न्याय: द जस्टिस' की स्ट्रीमिंग को लेकर स्टे लगाया गया था। हालांकि अब दिल्ली कोर्ट ने इसके ऊपर से स्टे हटा दिया है। फिल्म ओटीटी पर रिलीज की जाएगी। सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने फिल्म मेकर्स के खिलाफ याचिका दायर कर दी थी। कोर्ट का कहना है कि फिल्म 2021 में ही रिलीज कर दी गई थी और तब तक हजारों लोग इसे देख चुके हैं। ऐसे में फिल्म पर बैन लगाने का कोई मतलब नहीं है।

कोर्ट ने मामला किया खारिज

जज सी. हरी शंकर द्वारा जारी की गई स्टेटमेंट के मुताबिक इस केस में राइट टू पब्लिसिटी, प्राइवेसी नहीं लगाया जा सकता है क्योंकि फिल्म सुशांत सिंह राजपूत से जुड़ी है और वो अब इस दुनिया में नहीं है।  इस मुद्दे पर किसी भी तरह से स्टे नहीं लगाया जा सकता है। 'न्याय द जस्टिस' को दिलीप गुलाटी ने लिखा है और डायरेक्ट किया है। फिल्म को सरला ए. सारोगी और राहुल शर्मा ने प्रोड्यूस किया है।

फिल्म में अहम किरदार

फिल्म में जुबेर खान और श्रेय शुक्ला अहम भूमिकाओं में नजर आए। अमन वर्मा फिल्म में ईडी चीफ और महेंद्र सिंह को पिता, शक्ति कपूर को NCB चीफ और किरण कुमार को महेंद्र के वकील के रूप में दिखाया गया है। अनंत जोग फिल्म में मुंबई पुलिस के कमीश्नर, अनवर फतेहन बिहार पुलिस के कमीश्नर, सुधा चंद्रन सीबीआई चीफ के रोल में दिखाई दिए।

Kawad Yatra 2023: दिल्ली में भीषण सड़क हादसा, 4 तीर्थयात्रियों की मौत, 15 घायल


फैंस ने किया था एक्टर को याद

हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत की तीसरी डेथ एनिवर्सरी पर उनके फैंस ने उन्हें याद किया था और जगह-जगह श्रद्धांजलि अर्पित की थी। एक्टर की आखिरी रिलीज दिल बेचारा थी। एक्टर की मौत काफी संदिग्ध हालत में उनके अपार्टमेंट में हुई थी। हालांकि डेथ को लेकर अलग-अलग रिपोर्ट सामने आई। कुछ इसे सुसाइड तो कुछ  इसे मर्डर करार दे रहे थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।