Kawad Yatra 2023: दिल्ली में भीषण सड़क हादसा, 4 तीर्थयात्रियों की मौत, 15 घायल

Kawad Yatra 2023: पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तर) रवि कुमार सिंह ने बताया कि हरियाणा में रजिस्टर्ड ट्रक जीटी करनाल रोड पर डिवाइडर से टकरा गया और दूसरी ओर कांवड़ियों को ले जा रहे एक अन्य ट्रक से टकरा गया। हादसे में चार तीर्थयात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 अन्य घायल हुए हैं

अपडेटेड Jul 13, 2023 पर 1:21 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Kawad Yatra 2023: हादसे में चार तीर्थयात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 अन्य घायल हुए हैं

Kawad Yatra 2023: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार देर रात दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर में चार कांवड़ियों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि हादसे के बारे में देर रात 12 बजकर 44 मिनट पर सूचना मिली। पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तर) रवि कुमार सिंह ने बताया कि हरियाणा में रजिस्टर्ड ट्रक जीटी करनाल रोड पर डिवाइडर से टकरा गया और दूसरी ओर कांवड़ियों को ले जा रहे एक अन्य ट्रक से टकरा गया। हादसे में चार तीर्थयात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 अन्य घायल हुए हैं।

अधिकारी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि हमने अलीपुर थाने में भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 279 (लापरवाही से वाहन चलाना) और 304 A (लापरवाही के कारण मौत) के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है।

हरिद्वार में 3 की मौत


दिल्ली के अलावा हरिद्वार में कनखल क्षेत्र में शंकराचार्य चौक के पास बुधवार को कांवड़ियों से भरे एक मिनी ट्रक ने दो मोटरसाइकिलों की टक्कर मार दी जिसके कारण तीन बाइक सवारों की मौत हो गई। जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। कनखल थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि घटना के समय मृतक व्यक्ति हरिद्वार से बिजनौर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि दिल्ली की और जा रहे कांवड़ियों के मिनी ट्रक ने दो मोटरसाइकिलों को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि उन पर सवार तीन व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- Delhi Flood: दिल्ली में बाढ़ से हाहाकार! सचिवालय में भरा पानी, स्कूल-ऑफिस और 3 वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद, मेट्रो भी प्रभावित

मृतकों की पहचान बिजनौर के फीना गांव के रहने वाले रोहित कुमार (30), मुरादाबाद के नगला छजलेट निवासी नॉनी उर्फ पुष्पेंद्र (30) और एक साल की बच्ची माही के रूप में हुई है। दुर्घटना में घायल पूजा को यहां जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। दुर्घटना में जान गंवाने वाले दोनों बाइक सवार हरिद्वार सिडकुल में एक फैक्ट्री में काम करते थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।