सुशांत सिंह राजपूत की लाइफ पर बनी फिल्म 'न्याय: द जस्टिस' की स्ट्रीमिंग को लेकर स्टे लगाया गया था। हालांकि अब दिल्ली कोर्ट ने इसके ऊपर से स्टे हटा दिया है। फिल्म ओटीटी पर रिलीज की जाएगी। सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने फिल्म मेकर्स के खिलाफ याचिका दायर कर दी थी। कोर्ट का कहना है कि फिल्म 2021 में ही रिलीज कर दी गई थी और तब तक हजारों लोग इसे देख चुके हैं। ऐसे में फिल्म पर बैन लगाने का कोई मतलब नहीं है।
