सुशांत सिंह राजपूत फिल्म सिटी में खोलना चाहते थे कैंटीन, फिल्म मेकिंग की कर रहे थे पढ़ाई, जानिए क्या था प्लान बी

सुशांत सिंह राजपूत को उनकी कमाल की फिल्मों के लिए जाना जाता है। छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक का उनका सफर काफी यादगार रहा। सुशांत सिंह राजपूत से एक दफा उनके प्लान बी के बारे में सवाल किया गया था। ये सवाल उनसे तब पूछा गया जब वो नए-नए फिल्मों में कदम रख रहे थे। सुशांत ने ऐसी बात कही जिससे सभी दंग रह गए।

अपडेटेड Jun 14, 2023 पर 3:20 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
फिल्म सिटी को मानते थे अपने दिल के बेहद करीब, शूट करना चाहते थे शॉर्ट फिल्म।

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को इस दुनिया से विदा हुए तीन साल पूरे हो गए हैं। इस दुनिया से जाने के बाद भी लोग उन्हें उनके टैलेंट की बदौलत जानते हैं। सुशांत ने अपने छोटे से लेकिन बेहतरीन करियर में इंडियन फिल्म इंडस्ट्री पर गहरी छाप छोड़ी। आज उनकी डेथ एनिवर्सरी को सुशांत सिंह राजपूत से जुड़ी एक बात हर तरफ चर्चा में है। एक वक्त था जब सुशांत ने अपने बैकअप प्लान पर खुलकर बात की थी।

सुशांत सिंह राजपूत ने 2013 में अपनी पहली फिल्म काई पो चे के साथ बड़े पर्दे पर डेब्यू किया था। सुशांत ने 2015 में अपने बैकअप प्लान के बारे में बताया था।

टेलीविजन छोड़ने के उनके फैसले पर सवाल उठाने वाले लोगों को लेकर सुशांत सिंह राजपूत ने कहा। “जब मैंने टेलीविजन छोड़ा, तो लोगों ने मुझसे कहा, आप फिल्म मेकिंग का कोर्स कर रहे हैं, लेकिन अगर आपको फिल्म नहीं मिली तो क्या होगा? मैंने कहा, 'मैं अपनी फिल्में खुद बनाऊंगा। मैंने तय किया था कि अगर ऐसा होता है, तो मैं फिल्म सिटी में एक कैंटीन शुरू करूंगा और मैं एक कैमरा खरीदूंगा और कैंटीन के बारे में अपनी खुद की शॉर्ट फिल्म बनाऊंगा और उसमें फीचर भी करूंगा। और मुझे पता है कि मैं इस प्रोजेक्ट को लेकर उतना ही एक्साइटेड तब भी रहूंगा जितना अभी हूं।


सिटी में समय बिताने का प्लान बी

हालांकि, सुशांत ने यह स्पष्ट कर दिया कि "यह प्लान बी नहीं है। बल्कि यह फिल्म सिटी में समय बिताने के लिए अच्छा आइडिया है क्योंकि मुझे फिल्म सिटी से प्यार है। यह मुंबई में एकमात्र जगह है जहां हर जगह कोई कुछ न कुछ शूट कर रहा है। उस जगह की वजह से मैंने वहां कैंटीन खोलने का प्लान बनाया है। मैं यहां खा सकता हूं और फिल्में देख सकता हूं और अपनी शॉर्ट फिल्म की शूटिंग भी कर सकता हूं।

पान मसाला का प्रचार करने पर गावस्कर, सहवाग और कपिल देव पर भड़के गंभीर

सुशांत सिंह राजपूत का टैलेंट और फिल्मों को लेकर प्यार उनके पूरे करियर में दिखाई देता है। टीवी शो  'पवित्र रिश्ता' में कमाल की भूमिका से लेकर 'दिल बेचारा' जैसी फिल्मों में उनके प्रदर्शन तक। 'धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' और 'छिछोरे' से उन्होंने इंडस्ट्री पर एक गहरी छाप छोड़ी। उनकी आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' थी जो उनके इस दुनिया से जाने के बाद रिलीज हुई। इस फिल्म ने दुनिया भर में लाखों लोगों के दिलों को छुआ।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।