Randeep Hooda ने स्वतंत्र वीर सावरकर (Swatantrya Veer Savarkar) को बनाने में बतौर एक्टर और डायरेक्टर अपने दो साल लगा दिए। फिल्म को बनाने के लिए एक्टर ने मुंबई में अपने पिता की प्रॉपर्टीज (Sell Properties) भी बेच दीं। पॉडकास्ट के दौरान एक्टर ने बताया कि कैसे उन्हें फाइनेंशियल इशूज (Financial Issues) का सामना करना पड़ा। फिल्म में अपने किरदार के लिए एक्टर ने बेहद कम खाना खाया। वजन घटाने (Weight Loss) के लिए काफी सख्त रूटीन को फॉलो किया। एक पॉडकास्ट के दौरान रणदीप हुड्डा ने फिल्म को लेकर आई मुश्किलों के बारे में बताया।
रणदीप हुड्डा ने जब डायरेक्टर के तौर पर संभाली कमान
एक्टर ने बताया कि फिल्म को वो पहले बीते साल 15 अगस्त को रिलीज करना चाहते थे लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद 26 जनवरी को फिल्म रिलीज करने का प्लान किया लेकिन ये भी सक्सेस नहीं हुआ। फिल्म से जुड़ी एक अच्छी क्वालिटी की फिल्म बनाने में फोकस्ड नहीं थी और जब एक्टर ने बतौर डायरेक्टर टीम की कमान संभाली तो फिल्म की प्रोडक्शन से जुड़ी काफी परेशानियां सामने आईं।
फिल्म को पूरा करने के लिए रणदीप हुड्डा ने बेची प्रॉपर्टीज
एक्टर रणदीप हुड्डा ने बताया कि उन्हें जिस सपोर्ट का जरूरत थी वो नहीं मिल पाया। ऐसे में उन्होंने अपने पिता की मुंबई की प्रॉपर्टीज बेच डालीं। कहते हैं कि मैंने इस फिल्म के लिए अपना सब लगा दिया। मुझे लगा कि मैं इस फिल्म को बनाना बीच में नहीं छोड़ सकता। इस फिल्म के लिए एक्टर ने खुद को पूरी तरह से बदल दिया। फिल्म के लिए एक्टर ने वजन सिर्फ 60 किलो कर दिया था। दिन के बीस घंटें सिर्फ पानी, ब्लैक कॉफी और ग्रीन टी पर बिता देते थे। इसके बाद खाने में चिल्ला, ऑमलेट और नट्स ऐड किए। एक दिन तो हालत इतनी खराब हो गई कि सेट पर ही गिर गए।
बीच में फिल्म का काम रुक गया तो रणदीप हुड्डा का वजन बढ़ना शुरू हो गया। फिर प्रोडक्शन शुरू होने के बाद उन्होंने वजन घटाया। उनकी बहन अंजलि हुड्डा जो एक डॉक्टर हैं रणदीप की ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी के दौरान उनके साथ रहीं। कहती हैं कि मैंने उसे समझाया भी था कि ये रिस्की हो सकता है। मैं नहीं चाहती थी कि कोई उसे मिसगाइड करे। ऐसे में मैंने ये पूरी जर्नी हेल्दी और सेफ रखने पर भी फोकस किया। रणदीप हुड्डा की फिल्म 22 मार्च को रिलीज हो चुकी है जिसे ऑडिएंस का पॉजिटिव रिस्पांस मिल रहा है।