Get App

Vijay-Tamannaah: दो साल से डेट कर रहे तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा का क्यों हुआ ब्रेकअप? सामने आई असली वजह

Vijay-Tamannaah: बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया और एक्टर विजय वर्मा इन दिनों अपने ब्रेकअप को लेकर चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब दो साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया है। इस बारे में दोनों में से किसी ने भी कोई बयान नहीं दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 06, 2025 पर 6:22 PM
Vijay-Tamannaah: दो साल से डेट कर रहे तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा का क्यों हुआ ब्रेकअप? सामने आई असली वजह
Vijay-Tamannaah: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा का ब्रेकअप हो गया है

Vijay Varma and Tamannaah Bhatia: बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया और एक्टर विजय वर्मा इस समय अपने रिश्ते को लेकर इन दिनों खहरों में बने हुए है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा का ब्रेकअप हो गया है। दोनों ने एक-दूसरे को साल 2022 में डेट करना शुरू किया था। इनकी प्यारी सी केमिस्ट्री लोगों को फैंस खूब पसंद करते थे।

अचानक से इनके ब्रेकअप की खबर सुन का हर कोई हैरान है। तमन्ना और विजय हर इवेंट्स में साथ नजर आते थे। हालांकि, कपल ने अब तक इस बारे में कोई रिएक्शन नहीं दिया है। दोनों के अलग होने की वजह सामने आ गई है जो काफी चौंकाने वाली है।

क्यों हुआ दोनों का ब्रेकअप

तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा ने एक-दूसरे को साल 2022 से एक-दूसरे को करीब दो साल तक डेट किया लेकिन अब दोनों अलग हो चुके हैं। सियासत डेली की एक रिपोर्ट के मुताबिक, तमन्ना और विजय के बीच दूरियां इसलिए आईं क्योंकि दोनों की शादी को लेकर सोच अलग थी। कहा जा रहा है कि तमन्ना अब अपने 30s में है और वह शादी करके बसना चाहती थीं और इसको लेकर दबाव भी महसूस कर रही थीं। ऐसी खबरें आ रही है कि ब्रेकअप के बाद भी विजय और तमन्ना के बीच कोई नाराजगी नहीं है। अब दोनों अपने करियर पर फोकस कर रहे हैं और दोस्ती बरकरार रखना चाहते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें