Tejas Movie Review: काफी लंबे अरसे से एक अदद हिट फिल्म की तलाश कर रहीं बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना रनौत (Kanagna Ranaut) अब दर्शकों के सामने अपनी नई फिल्म 'तेजस' (Tejas) लेकर हाजिर हुई हैं। अगर आप इसके नाम से अंदाजा लगा सकते हैं या फिर अगर आपने इसका ट्रेलर या फिर पोस्टर देखा है तो यह जरूर ही समझ गए होंगे कि यह फिल्म इंडियन एरफोर्स (Indian Air Force) के इर्द गिर्द घूमती है। जहां महज कुछ साल पहले तक कंगना रनौत को हिट फिल्मों की गारंटी समझा जाता था तो वहीं पिछली कई सारी फिल्मों के बावजूद कंगना और उनके फैंस को हिट तमगे के मामले में निराश ही होना पड़ा है। ऐसे में आइये यह जान लेते हैं कि आखिर फिल्म कैसी है और क्या इससे कंगना और उनके फैंस की आस पूरी भी होगी या नहीं।
