इस हफ्ते सिनेमा लवर्स को एंटरटेनमेंट का तगड़ा डोज मिलने वाला है। इस हफ्ते सिनेमा लवर्स को अगल अलग मूड की दो हॉलीवुड की फिल्मों का तगड़ा डोज मिलने वाला है। इसमें पहली फिल्म फेमस क्रिस्टोफर नोलान की ओपेनहाइमर है। जिसमें मेन रोल में सिलियन मर्फी दिखाई देंगे। वहीं दूसरी फिल्म ग्रेटा गेरविग की बार्बी है। इस फिल्म में मार्गोट रॉबी और रयान गोसलिंग अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाते हुए नजर आएंगे। इन दोनों ही फिल्मों की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। दोनों ही फिल्मों की एडवांस बुकिंग को काफी शानदार रेस्पॉन्स मिला है।
नोलान की फिल्म को मिला है काफी अच्छा रेस्पॉन्स
सिनेमा एक्सपर्ट्स के मुताबिक क्रिस्टोफर नोलान की फिल्म ओपेनहाइमर की एडवांस बुकिंग को काफी अच्छा रेस्पॉन्स मिला है। इस फिल्म की पहले ही 90,000 एडवांस टिकट की बुकिंग मिल चुकी है। दूसरी ओर, गेरविग की फिल्म ने भी काफी दिलचस्पी पैदा की है, इसके पहले दिन 16,000 टिकट बेचे गए। वहीं एक और फिल्म एक्सपर्ट्स अक्षय राठी के मुताबिक ओपेनहाइमर और बार्बी के बॉक्स ऑफिस क्लैश ने दोनों ही फिल्मों की ऑडियंस के बीच खासा जोश पैदा कर दिया है। राठी का कहा है कि बार्बी ने लोगों की जिंदगी को प्रभावित किया है।
ओपनहाइमर के बारे में क्या कहा राठी ने
वहीं राठी का कहना है कि क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ओपेनहाइमर को दुनिया के सबसे बड़े फिल्मी ब्रांड के तौर पर भी देखा जा रहा है। हालांकि राठी का मनना है कि दोनों ही फिल्मों के क्लैश की स्थिति में नोलान की ओपनहाइमर बाजी मार सकती है। राठी का मानना है कि नोलन की फिल्म लीड लेगी। यह फिल्म काफी बड़े स्केल पर बनाई गई है और यह ऑडियंस को काफी अच्छा सिनेमैटिक एक्सपीरियंस देगी।
हाल ही में एक प्रेस रिलीज के दौरान क्रिस्टोफर नोलान से जब ओपेनहाइमर और बार्बी के बीच क्लैश को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने दोनों ही फिल्मों के एक ही दिन रिलीज होने पर असंतोष व्यक्त किया। जब नोलन से पूछा गया कि क्या उन्होंने ग्रेटा गेरविग की फिल्म देखी है, तो नोलन ने सीधा जवाब दिया 'नहीं'। बता दें कि दोनों ही फिल्में कई सारे दिग्गज कलाकारों से सजी हुई हैं।