Get App

बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिलेगा हॉलीवुड की दो बड़ी फिल्मों का क्लैश, क्रिस्टोफर नोलान की ओपनहाइमर और ग्रेटा गेरविग की बार्बी एक ही दिन होगी रिलीज

इस हफ्ते सिनेमा लवर्स को अगल अलग मूड की दो हॉलीवुड की फिल्मों का तगड़ा डोज मिलने वाला है। इसमें पहली फिल्म फेमस क्रिस्टोफर नोलान की ओपेनहाइमर है। जिसमें मेन रोल में सिलियन मर्फी दिखाई देंगे। वहीं दूसरी फिल्म ग्रेटा गेरविग की बार्बी है। इस फिल्म में मार्गोट रॉबी और रयान गोसलिंग अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाते हुए नजर आएंगे। इन दोनों ही फिल्मों की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। दोनों ही फिल्मों की एडवांस बुकिंग को काफी शानदार रेस्पॉन्स मिला है

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Jul 18, 2023 पर 10:27 PM
बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिलेगा हॉलीवुड की दो बड़ी फिल्मों का क्लैश, क्रिस्टोफर नोलान की ओपनहाइमर और ग्रेटा गेरविग की बार्बी एक ही दिन होगी रिलीज
इस हफ्ते सिनेमा लवर्स को अगल अलग मूड की दो हॉलीवुड की फिल्मों का तगड़ा डोज मिलने वाला है। इसमें पहली फिल्म फेमस क्रिस्टोफर नोलान की ओपेनहाइमर है

इस हफ्ते सिनेमा लवर्स को एंटरटेनमेंट का तगड़ा डोज मिलने वाला है। इस हफ्ते सिनेमा लवर्स को अगल अलग मूड की दो हॉलीवुड की फिल्मों का तगड़ा डोज मिलने वाला है। इसमें पहली फिल्म फेमस क्रिस्टोफर नोलान की ओपेनहाइमर है। जिसमें मेन रोल में सिलियन मर्फी दिखाई देंगे। वहीं दूसरी फिल्म ग्रेटा गेरविग की बार्बी है। इस फिल्म में मार्गोट रॉबी और रयान गोसलिंग अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाते हुए नजर आएंगे। इन दोनों ही फिल्मों की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। दोनों ही फिल्मों की एडवांस बुकिंग को काफी शानदार रेस्पॉन्स मिला है।

नोलान की फिल्म को मिला है काफी अच्छा रेस्पॉन्स

सिनेमा एक्सपर्ट्स के मुताबिक क्रिस्टोफर नोलान की फिल्म ओपेनहाइमर की एडवांस बुकिंग को काफी अच्छा रेस्पॉन्स मिला है। इस फिल्म की पहले ही 90,000 एडवांस टिकट की बुकिंग मिल चुकी है। दूसरी ओर, गेरविग की फिल्म ने भी काफी दिलचस्पी पैदा की है, इसके पहले दिन 16,000 टिकट बेचे गए। वहीं एक और फिल्म एक्सपर्ट्स अक्षय राठी के मुताबिक ओपेनहाइमर और बार्बी के बॉक्स ऑफिस क्लैश ने दोनों ही फिल्मों की ऑडियंस के बीच खासा जोश पैदा कर दिया है। राठी का कहा है कि बार्बी ने लोगों की जिंदगी को प्रभावित किया है।

Project K से दीपिका पादुकोण की पहली झलक आई सामने, आंखों ने खींचा लोगों का ध्यान

ओपनहाइमर के बारे में क्या कहा राठी ने

सब समाचार

+ और भी पढ़ें