The Great Indian Kapil Show का नया प्रोमो आ गया है। कपिल शर्मा (Kapil Sharma) अपनी गैंग के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मनोरंजन के एकस्ट्रा डोज के साथ पधार रहे हैं। इस बार के एपिसोड में शो पर चार चांद लगाने दिग्गज पंजाबी सिंगर अमर सिंह चमकीला (Chamkila Starcast Diljit Dosanjh) पर बेस्ड फिल्म की कास्ट आने वाली है। कपिल शर्मा के साथ फिल्म के डायरेक्टर इम्तियाज अली (Imtiaz Ali), परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और दिलजीत दोसांझ नजर आएंगे। ऐसे में परिणीति चोपड़ा को तंग करने का मौका कैसे कपिल शर्मा छोड़ देते।
