Get App

The Great Indian Kapil Show में लगे हंसी के ठहाके, जब कपिल शर्मा ने राजनीति पर ले ली परिणीति की चुटकी

The Great Indian Kapil Show में चमकीला की कास्ट पहुंची। ऐसे में कपिल शर्मा ने परिणीति चोपड़ा की चुटकी ले ली। मजाक करते हुए पूछते हैं कि कब राघव राजनीति करते करते परिणीति करने लगे। देखिए सुनील ग्रोवर का मजाकिया अंदाज कैसे कपिल शर्मा की बोलती कर दी बंद।

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 09, 2024 पर 4:18 PM
The Great Indian Kapil Show में लगे हंसी के ठहाके, जब कपिल शर्मा ने राजनीति पर ले ली परिणीति की चुटकी
कपिल शर्मा के शो का प्रोमो आ गया है। इस हफ्ते चमकीला की कास्ट मचाएगी धमाल

The Great Indian Kapil Show का नया प्रोमो आ गया है। कपिल शर्मा (Kapil Sharma) अपनी गैंग के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मनोरंजन के एकस्ट्रा डोज के साथ पधार रहे हैं। इस बार के एपिसोड में शो पर चार चांद लगाने दिग्गज पंजाबी सिंगर अमर सिंह चमकीला (Chamkila Starcast Diljit Dosanjh) पर बेस्ड फिल्म की कास्ट आने वाली है। कपिल शर्मा के साथ फिल्म के डायरेक्टर इम्तियाज अली (Imtiaz Ali), परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और दिलजीत दोसांझ नजर आएंगे। ऐसे में परिणीति चोपड़ा को तंग करने का मौका कैसे कपिल शर्मा छोड़ देते।

दिलजीत दोसांझ के साथ मस्ती मजाक करते आए नजर सुनील ग्रोवर

प्रोमो में नजर आ रहा है कि कपिल शर्मा परिणीति से पूछते हैं कि राघव राजनीति राजनीति से परिणीति कब करने लग गए। टीजर में दिलजीत दोसांझ की कॉमेडी, परिणीति की इनोसेंस और इम्तियाज अली की समझदारी दिख रही है। सुनील ग्रोवर भी अपने कंपोज किए गए गाने के साथ नजर आ रहे हैं। कपिल सुनील ग्रोवर का मजाक उड़ाते हुए कहते हैं कि मुश्किल होता है लड़की होके लड़के की आवाज निकालना। प्रोमो में दिलजीत सुनील की गायकी की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। वहीं सुनील ग्रोवर कपिल शर्मा को कहते हैं कि अब मैं पहले वाली नहीं, 6 साल पहले वाली, मैं अब एक बात के 4 जवाब देती हूं, समझे?

Parineeti Chopra चमकीला की प्रमोशन के लिए दिलजीत के साथ पहुंची

सब समाचार

+ और भी पढ़ें