The Kapil Sharma Show: कृष्णा अभिषेक के बाद चंदन प्रभाकर ने भी छोड़ा कपिल शर्मा का शो, कॉमेडियन ने खुद बताई वजह

एक इंटरव्यू में चंदन ने कहा कि मैं द कपिल शर्मा शो के इस सीजन का हिस्सा नहीं बनूंगा। इसकी कोई खास वजह नहीं है। मैं बस एक ब्रेक लेना चाहता था

अपडेटेड Sep 08, 2022 पर 1:20 PM
फैंस 10 सितंबर से हर शनिवार और रविवार रात 9:30 बजे 'द कपिल शर्मा शो' को सोनी टीवी पर एन्जॉय कर पाएंगे

The Kapil Sharma Show: कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) जल्द ही एक बार फिर आपको गुदगुदाने के लिए तैयार हैं। हाल ही में शो का प्रोमो रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों ने पसंद किया और शो के लिए उत्साहित नजर आए। 'द कपिल शर्मा शो' का नया सीजन दो दिन बाद 10 सितंबर से फिर शुरू होने वाला है। फैंस हर शनिवार और रविवार को रात 9:30 बजे 'द कपिल शर्मा शो' को सोनी टीवी पर एन्जॉय कर पाएंगे।

हालांकि, इस बार कपिल शर्मा शो के अहम सदस्य कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) और चंदन प्रभाकर (Chandan Prabhakar) नजर नहीं आएंगे। कपिल शर्मा के अच्छे दोस्त चंदन प्रभाकर ने खुद इस खबर पर मुहर लगाई है। उन्होंने शो में नजर नहीं आने की वजह भी बताई है।

ये भी पढ़ें- The Kapil Sharma Show: कृष्णा अभिषेक के 'द कपिल शर्मा शो' छोड़ने पर भड़के सुनील पाल, पूछा- 'क्या अब B-C ग्रेड की फिल्में करोगे?'


आपको बता दें कि हाल ही में कृष्णा अभिषेक ने ऐलान किया था कि वह इस बार कपिल के इस मशहूर शो The Kapil Sharma Show का हिस्सा नहीं होंगे। पिछले महीने कृष्णा ने पुष्टि की थी कि उनके और निर्माताओं के बीच समझौते के मुद्दों के कारण वह शो के आने वाले सीजन का हिस्सा नहीं होंगे।

कृष्णा 2018 से सपना ब्यूटी पार्लर के मालिक के रूप में कॉमेडी टॉक शो का हिस्सा रहे हैं। इसके बाद पिछले दिनों मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह का नाम भी समाने आया और बताया गया कि वह भी इस बार शो में शामिल नहीं हो पाएंगी। अब नया नाम चंदन प्रभाकर का सामने आया है।

चंदन प्रभाकर ने बताई ये वजह

पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में जब चंदन से पूछा गया कि क्या वह कपिल शर्मा शो के नए सीजन में अपने किरदार को फिर से निभाएंगे? तो उन्होंने कहा, “मैं द कपिल शर्मा शो के इस सीजन का हिस्सा नहीं बनूंगा। इसकी कोई खास वजह नहीं है। मैं बस एक ब्रेक लेना चाहता था।" चंदन ने शो के अन्य कलाकारों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि भारती सिंह शो में रेगुलर नहीं होंगी, लेकिन वह नए सीजन में गेस्ट के तौर पर नजर आती रहेंगी।

भारती भी नहीं होंगी शो की हिस्सा

पिछले दिनों भारती सिंह ने शो में नहीं होने की वजह बताते हुए कहा था कि मैं शॉर्ट ब्रेक पर हूं और मैं सा रे गा मा पा (लिटल चैम्प्स 9) भी कर रही हूं। इसलिए ऐसा नहीं है कि मैं कपिल शर्मा शो नहीं कर रही, बल्कि सच ये है कि मैं इस शो का हिस्सा बन पाने में असमर्थ हूं। लेकिन मैं बीच-बीच में दिखूंगी, क्योंकि मेरे पास अब बेबी भी है और इसके अलावा कुछ शोज और इवेंट्स भी हैं।

कपिल शर्मा और चंदन की दोस्ती काफी पुरानी है, जो शो के समय से काफी पहले से चली आ रही है और दोनों के बीच की बॉन्डिंग भी जबरदस्त है। कपिल शर्मा के इस कॉमेडी शो में चंदन प्रभाकर चंदू चायवाले का किरदार निभाया करते थे, जिन्हें शो पर आए मेहमान का ध्यान रखना होता था और उनका एंटरटेनमेंट करना होता था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।