The Kapil Sharma Show: कृष्णा अभिषेक के 'द कपिल शर्मा शो' छोड़ने पर भड़के सुनील पाल, पूछा- 'क्या अब B-C ग्रेड की फिल्में करोगे?'

मशहूर कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक सपना की भूमिका में कपिल शर्मा के इस शो का एक मजबूत हिस्सा थे, जिनकी स्टेज पर मौजूदगी और उनकी बातें लोगों को खूब हंसाया करती थी

अपडेटेड Aug 26, 2022 पर 4:17 PM
द कपिल शर्मा शो का नया सीजन 10 सितंबर से शुरू होगा

The Kapil Sharma Show: मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा एक बार फिर अपनी पूरी टीम के साथ आपको गुदगुदाने के लिए तैयार हैं। 'द कपिल शर्मा शो' का नया सीजन 10 सितंबर से फिर शुरू होने वाला है। फैंस हर शनिवार और रविवार को रात 9:30 बजे 'द कपिल शर्मा शो' को सोनी टीवी पर एन्जॉय कर पाएंगे। हालांकि, इस बार शो के अहम सदस्य कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक नजर नहीं आएंगे।

ये भी पढ़ें- The Kapil Sharma Show: सृष्टि रोडे को दिल देंगे कपिल शर्मा, चंदू नहीं बेचेगा चाय, कृष्णा अभिषेक ने किया बॉय-बॉय

एक बयान में बताया गया है कि सपना का किरदार निभाने वाले कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) इस बार कपिल के शो का हिस्सा नहीं बेनेंगे। बताया जा रहा है कृष्णा ने इस शो को अलविदा कहने का फैसला कर लिया है। इस खबर पर अब कॉमेडियन सुनील पाल (Sunil Pal) ने तीखा रिएक्शन दिया है। सुनील ने बताया कि वो कृष्णा के इस फैसले से काफी नाराज हैं।


सुनील पाल ने पूछा- क्या अब B-C ग्रेड की फिल्में करोगे?

एक वीडियो में सुनील पाल कह रहे हैं, 'सुना है कि कृष्णा द कपिल शर्मा शो छोड़ने जा रहे हैं। क्यों करते हैं ऐसे सब लोग? कपिल शर्मा शो अच्छा चल रहा है, आपको अच्छा काम मिल रहा है, पैसे भी आपको बाहर से अच्छे मिल रहे हैं, क्या करोगे बाहर जाकर? वही छोटे-मोटे सीरियल? इधर-उधर की B-C ग्रेड की फिल्में? क्या हो जाता है इन लोगों को... कपिल शर्मा शो ने प्लेटफॉर्म दिया, नाम दिया, पैसा दिया है, कौन उसके शो को छोड़ने का फैसला लेता है।'

उन्होंने आगे कहा कि जो भी कलाकार उनके शो को छोड़ने का फैसला लेते हैं, इससे कपिल शर्मा को कोई असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि उनका शो दिनोंदिन आगे बढ़ रहा है। कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि कृष्णा अभिषेक द कपिल शर्मा शो के अपकमिंग सीजन का हिस्सा नहीं होंगे। फिलहाल, सुनील पाल के इस बयान पर कृष्णा का अभी तक कोई रिएक्शन नहीं आया है। खबरों की मानें तो कृष्णा अभिषेक ने द कपिल शर्मा शो फीस की वजह से छोड़ा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।