Get App

The Kapil Sharma Show: जानिए क्यों बद हो रहा है कपिल शर्मा शो, इस दिन आएगा आखिरी एपिसोड

The Kapil Sharma Show: पिछले कई सालों से सोनी एंटरटेनमेंट चैनल पर द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) प्रसारित हो रहा है। अब यह कुछ समय के लिए बंद होने वाला है। इस शो का आखिरी एपिसोड जून में आने वाला है, जानिए क्यों बंद हो रहा है ये शो

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 17, 2023 पर 2:36 PM
The Kapil Sharma Show: जानिए क्यों बद हो रहा है कपिल शर्मा शो, इस दिन आएगा आखिरी एपिसोड
The Kapil Sharma Show: नया सीजन कब आएगा इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है

The Kapil Sharma Show: अगर आपको भी द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) पसंद  है तो आपके लिए बुरी खबर है। यह शो बंद होने जा रहा है। लेकिन चिंता की बात नहीं है क्योंकि अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक,  यह शो कुछ दिनों के लिए ऑफ एयर होने वाला है। इस शो का आखिरी एपिसोड जून में आने वाला है। शो बंद करने के बारे में कपिल शर्मा का कहना है कि वह कुछ दिनों के लिए ब्रेक लेकर अपने परिवार के साथ वक्त बिताना चाहते हैं। लिहाजा शो का प्रसारण कुछ समय के लिए बंद हो सकता है। जून में इस सीजन का आखिरी एपिसोड शूट होगा।

वहीं शो को कुछ समय तक बंद करने से कलाकारों को ब्रेक मिलता है। इससे शो में कुछ नया बदलाव भी किया जा सकता है। पिछले कई साल से 'द कपिल शो' फैंस को एंटरटेन कर रहा है। इस शो की जर्नी दो अलग अलग चैनल पर देखी गई। हर बार कॉमेडियन Kapil Sharma इसे होस्ट करते हैं। अपनी टोली के साथ नई नई थीम पर इस कार्यक्रम को चलाते हैं। हालांकि अभी तक यह फाइनल नहीं हुआ है कि यह दोबारा कब शुरू होगा।

ब्रेक से मिलता है फायदा

इस बीच शो के मेकर्स का कहना है कि कपिल के सीजनल ब्रेक लेने से शो को फायदा हुआ है। इस ब्रेक में हमें कंटेंट और कास्ट के बारे में सोचने का मौका मिल जाता है। कॉमेडी करना मुश्किल है। शो में बोरियत न आने लगे। कंटेंट रिपीट न हो इन बातों का ध्यान रखना पड़ता है। कपिल के ब्रेक लेने के बाद हम फ्रेश स्टार्ट करेंगे। शो के कैरेक्टर और कास्ट पर काम करेंगे। शो के लिए नया फॉर्मेट भी तय किया जा सकता है। मेकर्स का कहना है कि अभी तक शो की लास्ट डेट फाइनल नहीं हुई है। लेकिन मई तक शूटिंग पूरी करने की कोशिश की जाएगी। जून में शो का आखिरी एपिसोड देखने को मिल सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें