The Kerala Story: केरल में लगातार किए जा रहे धर्मांतरण और हिंदू लड़कियों के ब्रेन वॉश पर बेस्ड फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ लगातार बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ रही है। सुदीप्तो सेन की ‘द केरल स्टोरी’ कमाई में शाहरुख खान की ‘पठान’ को कांटे की टक्कर दे रही है। द केरल स्टोरी ने दूसरे वीकेंड 150 करोड़ रुपए का आंकड़ा छू लिया है। रिलीज के दूसरे ही हफ्ते ही फिल्म कम दिनों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बन गई है। इससे पहले किंग खान की फिल्म ‘पठान’ के नाम पर ये रिकॉर्ड दर्ज है। बॉक्स ऑफिस पर ‘द केरल स्टोरी’ का जलवा दूसरे हफ्ते भी कायम रहा।
