Tiger 3 Trailer:  सलमान खान उतरे मैदान में बनकर RAW एजेंट, इमरान हाशमी ने की धमाकेदार एंट्री

किसी का भाई किसी के जान से हुए जख्मों पर मलहम लगाने के लिए बॉलीवुड के भाईजान फिर आ गए हैं लेकिन इस बार टाइगर बनकर। टाइगर, टाइगर जिंदा है की सफलता के बाद टाइगर 3 को 12 नवंबर को रिलीज किया जा रहा है। ऐसे में फिल्म का कमाल का ट्रेलर भी सामने आ गया है। इस बार ट्रेलर में क्या है खास-

अपडेटेड Oct 16, 2023 पर 1:34 PM
Tiger 3 को डायरेक्ट किया है मनीष शर्मा ने और प्रोड्यूसर हैं आदित्य चोपड़ा।

Tiger 3 Trailer:  सलमान खान फिर एक बार अपनी पावरपैक परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीतने आ रहे हैंऐसे में उनकी अपकमिंग फिल्म टाइगर 3 का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया हैट्रेलर में बॉलीवुड के भाईजान अपने आइकॉनिक अरब स्कार्फ और रेतीले तूफान के बीच एक्शन करते दिखाई दे रहे हैंइस बार उनकी भिड़ंत पाकिस्तान के एक जख्मी शेर से होने जा रही हैएक तरफ सलमान खान अपने परिवार के खातिर किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं वहीं उनकी हर चोट का तमाशा देखने के लिए इमरान हाशमी विलेन के अवतार में तैयार हैंपठान, वॉर और टाइगर जिंदा है के इवेंट्स को जोड़कर टाइगर 3 बनी है इसलिए टाइगर तीन को देखने से पहले ये तीनों फिल्मों को एक बार जरूर रिकैप में देख लेंफिल्म को डायरेक्ट किया है मनीष शर्मा ने और प्रोड्यूसर हैं आदित्य चोपड़ा

जमकर हुई डायलॉगबाजी

टाइगर फ्रेंचाइजी हमेशा से ही अपने देशभक्ति वाले भारी-भरकम डायलॉग्स के लिए जानी जाती है। कुछ ऐसा ही इस बार भी देखने को मिला है जहां ट्रेलर की शुरुआत में अविनाश राठौर ऊर्फ टाइगर को चेतावनी दी जा रही है-'बंदे की लाइफ की सबसे किमती अमानत होती है उसकी फैमिली होती हैबीवी का प्यार, बच्चे की खुशी, तूने मुझसे ये सब छीन लिया टाइगर।' कुल मिलाकर टाइगर इस बार उसकी फैमिली, मुल्क सब हारने वाला है। हालांकि हर बार टाइगर को इतनी चेतावनियां मिल चुकी हैं कि आप पहले से ही अंदाजा लगा सकते हैं कि आगे कौन सा विलेन कौन सी धमकी देने वाला है।


पावरपैक एक्शन

पहले दो पार्ट्स में टाइगर को हर तरह की गाड़ी और खासकर की बाइक पर एंट्री करते हुए देखा था। इस बार भी ट्रेलर में टाइगर बाइक पर रेतीले रेगिस्तान के बीच एंट्री करते हुए नजर आ रहे हैं। कैटरीना कैफ ने टाइगर जिंदा है में कुछ कमाल के एक्शन सीक्वेंस में काम किया था और एक बार फिर टावल के साथ एक्शन करती हुई दिखाई दे रही हैं। फिल्म वुमेन इंपावर्मेंट को बढ़ावा देते हुए दिखाई दे रही है।

पाक क्रिकेटर्स ने मिलकर सेलिब्रेट किया अपने कप्तान का बर्थडे, 29 साल के हुए बाबर आजम

स्टारकास्ट से हिट है फिल्म

टाइगर तीन से पहले रिलीज हुए दोनों पार्ट काफी ज्यादा हिट थे। ऐसे में फिर एक बार उसी स्टारकास्ट के साथ मेकर्स का ये एक्सपेरिमेंट कितना कामयाब रहेगा ये कह पाना थोड़ा मुश्किल है। बहरहाल इमरान हाशमी को विलेन अवतार में लोग काफी पसंद कर रहे हैं। लोगों को उनका ये नया अवतार पसंद आ रहा है। फिल्म 12 नवंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म में शाहरुख खान का केमियो भी फैंस को देखने को मिलेगा। दिवाली फेस्टिवल के दौरान ये फिल्म ताबड़तोड़ कमाई करेगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।