Madras Music Academy Awards 2024: कर्नाटक के म्यूजिशियन TM Krishna म्यूजिक एकेडमी (Madras Music Academy) ने संगीत कलानिधि का पुरस्कार देने की अनाउंसमेंट की। इस बात से नाराज होगी मशहूर सिंगर्स रंजनी और गायत्री (Ranjani Gayatri Boycott) ने एकेडमी फेस्टिवल्स में परफॉर्म ना करने का फैसला लिया है। म्यूजिक फेस्टिवल 25 दिसंबर 2024 को आयोजित होगा। इसके साथ ही वो 2024 में होने वाली कॉन्फ्रेंस (Madras Academy Conference) में भी हिस्सा नहीं लेंगी। अपनी सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखती हैं कि हमें पता चला है कि टीएम कृष्णा इस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेंगे और अहम रोल अदा करेंगे। हम हर उस जगह नहीं जाएंगे जहां वो होंगे। हम एकेडमी अवॉर्ड्स का पूरा एक सीजन बॉयकॉट कर रहे हैं।
