Tunisha Sharma Suicide: आत्महत्या से कुछ दिन पहले तुनिषा शर्मा को हुआ था एंग्जाइटी अटैक, 'शीजान ने दिया था धोखा'

Tunisha Sharma Suicide: वालिव पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी ने बताया कि मृत अभिनेत्री की मां की शिकायत पर पुलिस ने तुनिषा शर्मा के साथ काम करने वाले अभिनेता शीजान खान के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाने) के तहत मामला दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया

अपडेटेड Dec 25, 2022 पर 9:12 PM
तुनिषा शर्मा के चाचा पवन शर्मा ने तुनिशा और शीजान खान के साथ उनके संबंधों के बारे में कुछ चौंकाने वाले दावे किए हैं

Tunisha Sharma Suicide: महाराष्ट्र (Maharashtra) के पालघर (Palghar) जिले में पुलिस ने टेलीविजन एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma) को आत्महत्या के लिए उकसाने (Abetment to Suicide) के आरोप में उनके 27 साल के साथी अभिनेता शीजान एम. खान (Sheezan Mohammad Khan) को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने बताया कि शर्मा (21) ने शनिवार को वसई इलाके में एक धारावाहिक के सेट पर कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली थी।

वालिव पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी ने बताया कि मृत अभिनेत्री की मां की शिकायत पर पुलिस ने तुनिषा शर्मा के साथ काम करने वाले अभिनेता शीजान खान के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाने) के तहत मामला दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

सहायक पुलिस आयुक्त (तुलिंज) चंद्रकांत जाधव ने कहा कि खान को वसई मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां से उन्हें चार दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया।


पुलिस अधिकारी ने कहा कि शर्मा की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला है कि अभिनेत्री की मौत फांसी लगाने से हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस शर्मा की मौत के सटीक कारणों का पता लगाने में जुटी है।

शर्मा ने टीवी धारावाहिक ‘भारत का वीर पुत्र-महाराणा प्रताप’ के अलावा ‘फितूर’ और ‘बार बार देखो’ जैसी फिल्मों में अभिनय के जरिए पहचान हासिल की थी। यह घटना शनिवार को एक सेट पर हुई थी, जहां धारावाहिक ‘अली बाबा : दास्तां-ए-काबुल’ की शूटिंग की जा रही थी।

फैन ने की फिल्म पठान की रिलीज डेट बढ़ाने की मांग, शाहरुख खान ने दिया मजेदार जवाब

एक दूसरे पुलिस अधिकारी ने बताया कि शर्मा सेट पर टॉयलेट गई थीं, लेकिन काफी देर तक नहीं लौटीं और जब दरवाजा तोड़ा गया, तो वह अंदर फंदे से लटकी मिलीं।

शर्मा की मां ने अपनी शिकायत में दावा किया है कि उनकी बेटी और खान एक-दूसरे से प्यार करते थे। उन्होंने खान को अपनी बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने का जिम्मेदार ठहराया है। अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

तुनिशा के अंकल ने किए कई बड़े खुलासे

इसके अलावा दिवंगत अभिनेत्री तुनिषा शर्मा के चाचा पवन शर्मा ने तुनिशा और शीजान खान के साथ उनके संबंधों के बारे में कुछ चौंकाने वाले दावे किए हैं। उन्होंने दावा किया कि शीजान खान, जो कथित तौर पर तुनिषा को डेट कर रहा था, वह तुनिशा के लिए लॉयल नहीं था। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि अभिनेत्री उनकी वजह से अवसाद और तनाव में थी।

इंडिया टीवी के मुताबिक, तुनिशा के साथ रिश्ते में होने के बाद भी शीजान खान कमिटेड नहीं था। वह एक ही समय में कई लड़कियों से बात करता और संपर्क में रहता था, जिससे तुनिशा डिप्रेशन और तनाव में थी। 16 दिसंबर को भी तुनिशा को शीजान के धोखे के बारे में पता चला, जिसके कारण वो तनाव में चली गईं।

उन्होंने कहा, "तुनिषा और शीजान पहले अच्छे दोस्त थे, लेकिन बाद में वे कुछ महीने पहले एक रिश्ते में आ गए और 15 दिन पहले शीजान ने यह कहते हुए रिश्ता तोड़ लिया कि वह अब किसी और के साथ है और इस रिश्ते को खत्म कर रहा है। जो अपने करियर में अच्छा कर रही थी, तो वह आत्महत्या क्यों करेगी?"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।