Aman Jaiswal Death: TV एक्टर अमन जायसवाल की रोड एक्सीडेंट में मौत, सीरियल धरतीपुत्र नंदिनी में निभाया था लीड रोल

Aman Jaiswal Death: दुर्घटना के बाद एक्टर को कामा अस्पताल ले जाया गया, जहां दुर्घटना के आधे घंटे बाद उनकी मृत्यु हो गई। अमन जायसवाल की इस तरह अचानक हुई मृत्यु ने उनके दोस्तों, परिवार और फैन्स को बहुत दुखी किया है। इस घटना से पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री सदमे में है

अपडेटेड Jan 17, 2025 पर 8:33 PM
Story continues below Advertisement
अमन जायसवाल महज 23 वर्ष के थे।

टीवी एक्टर अमन जायसवाल (Aman Jaiswal) की सड़क दुर्घटना में दुखद मौत हो गई है। उन्होंने टीवी शो धरतीपुत्र नंदिनी में लीड रोल निभाया था। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, धरतीपुत्र नंदिनी के लेखक धीरज मिश्रा ने अमन की मौत की खबर की पुष्टि की है। उनका कहना है कि अमन ऑडिशन के लिए जा रहे थे। तभी जोगेश्वरी हाइवे पर उनकी बाइक को एक ट्रक ने टक्कर मार दी।

अमन 23 वर्ष के थे। दुर्घटना के बाद एक्टर को कामा अस्पताल ले जाया गया, जहां दुर्घटना के आधे घंटे बाद उनकी मृत्यु हो गई। अमन जायसवाल का ताल्लुक उत्तर प्रदेश के बलिया से था। उनकी इस तरह अचानक हुई मृत्यु ने उनके दोस्तों, परिवार और फैन्स को बहुत दुखी किया है। इस घटना से पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री सदमे में है।

मॉडल के रूप में करियर की शुरुआत


धरतीपुत्र नंदिनी शो में अमन के कैरेक्टर का नाम आकाश भारद्वाज था। यह शो 21 अगस्त 2023 को नजारा टीवी पर आया था और 18 अक्टूबर 2024 तक चला था। इसे DCT मूवीज के तहत दीपिका चिखलिया ने प्रोड्यूस किया था। यह वही दीपिका हैं, जिन्होंने रामानंद सागर की रामायण में सीता का रोल प्ले किया था।

इसके अलावा अमन ने सोनी टीवी के पुण्यश्लोक अहिल्याबाई में यशवंत राव फांसे का किरदार भी निभाया था। वह रवि दुबे और सरगुन मेहता के लोकप्रिय शो उडारियां का भी हिस्सा थे। अमन ने एक मॉडल के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। अमन अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अक्सर अपने ट्रैव​लिंग वीडियोज डालते रहते थे। वह गिटार भी प्ले करते थे।

सैफ पर हमला या किसी की सोची-समझी साजिश? इन तीन अनसुलझे सवालों के अबतक नहीं मिले जवाब

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।