Get App

Aman Jaiswal Death: TV एक्टर अमन जायसवाल की रोड एक्सीडेंट में मौत, सीरियल धरतीपुत्र नंदिनी में निभाया था लीड रोल

Aman Jaiswal Death: दुर्घटना के बाद एक्टर को कामा अस्पताल ले जाया गया, जहां दुर्घटना के आधे घंटे बाद उनकी मृत्यु हो गई। अमन जायसवाल की इस तरह अचानक हुई मृत्यु ने उनके दोस्तों, परिवार और फैन्स को बहुत दुखी किया है। इस घटना से पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री सदमे में है

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jan 17, 2025 पर 8:33 PM
Aman Jaiswal Death: TV एक्टर अमन जायसवाल की रोड एक्सीडेंट में मौत, सीरियल धरतीपुत्र नंदिनी में निभाया था लीड रोल
अमन जायसवाल महज 23 वर्ष के थे।

टीवी एक्टर अमन जायसवाल (Aman Jaiswal) की सड़क दुर्घटना में दुखद मौत हो गई है। उन्होंने टीवी शो धरतीपुत्र नंदिनी में लीड रोल निभाया था। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, धरतीपुत्र नंदिनी के लेखक धीरज मिश्रा ने अमन की मौत की खबर की पुष्टि की है। उनका कहना है कि अमन ऑडिशन के लिए जा रहे थे। तभी जोगेश्वरी हाइवे पर उनकी बाइक को एक ट्रक ने टक्कर मार दी।

अमन 23 वर्ष के थे। दुर्घटना के बाद एक्टर को कामा अस्पताल ले जाया गया, जहां दुर्घटना के आधे घंटे बाद उनकी मृत्यु हो गई। अमन जायसवाल का ताल्लुक उत्तर प्रदेश के बलिया से था। उनकी इस तरह अचानक हुई मृत्यु ने उनके दोस्तों, परिवार और फैन्स को बहुत दुखी किया है। इस घटना से पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री सदमे में है।

मॉडल के रूप में करियर की शुरुआत

धरतीपुत्र नंदिनी शो में अमन के कैरेक्टर का नाम आकाश भारद्वाज था। यह शो 21 अगस्त 2023 को नजारा टीवी पर आया था और 18 अक्टूबर 2024 तक चला था। इसे DCT मूवीज के तहत दीपिका चिखलिया ने प्रोड्यूस किया था। यह वही दीपिका हैं, जिन्होंने रामानंद सागर की रामायण में सीता का रोल प्ले किया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें