ट्विंकल खन्ना ने अक्षय कुमार के साथ की ऋषि सुनक से मुलाकात, UK PM की सास सुधा मूर्ति को बताया अपना हीरो

अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर तस्वीरों को साझा करते हुए ट्विंकल ने लिखा कि यूके के पीएम से मिलना एक काफी अच्छा एक्सपीरियंस था। हालांकि उनकी सास सुधा मूर्ति ट्विंकल की रोल मॉडल हैं। सुनक की शादी इंफोसिस (Infosys) के फाउंडर नारायण मूर्ति और उनकी पत्नी सुधा मूर्ति की बेटी अक्षता मूर्ति से हुई है

अपडेटेड Sep 27, 2023 पर 7:21 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना ने लंदन में यूके के प्राइम मिनिस्टर ऋषि सुनक (Rishi Sunak) से मुलाताक की

बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना ने लंदन में यूके के प्राइम मिनिस्टर ऋषि सुनक (Rishi Sunak) से मुलाकात की। दरअसल अक्षय और ट्विंकल लंदन में एक लक्जरी होटल के तौर पर फेमस ओल्ड वॉर ऑफिस (OWO) को फिर से खोलने को लेकर बुलाए गए एक समारोह में मेहमानों की लिस्ट में शामिल थे। यह समारोह हिंदुजा ग्रुप की तरफ से बुलाया गया एक उद्घाटन कार्यक्रम था। जिसमें कि ब्रिटिश राजघाराने की कई सारी मशहूर हस्तियां और ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक भी शामिल हुए थे।

ट्विंकल खन्ना ने किया एक इंस्टाग्राम पोस्ट

अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर कार्यक्रम की तस्वीरों को साझा करते हुए ट्विंकल ने लिखा कि यूके के पीएम से मिलना एक काफी अच्छा एक्सपीरियंस था। हालांकि उनकी सास सुधा मूर्ति ट्विंकल की रोल मॉडल हैं। सुनक की शादी इंफोसिस (Infosys) के फाउंडर नारायण मूर्ति और उनकी पत्नी सुधा मूर्ति की बेटी अक्षता मूर्ति से हुई है।

Michael Jackson की मूनवॉक वाली हैट की लगी बोली, 68 लाख रुपए में हुई बिक्री | Moneycontrol Hindi


ट्विंकल ने सुधा मूर्ति को बताया अपना हीरो

ट्विंकल खन्ना जो कि खुद भी एक राइटर हैं उन्होंने इंस्टा पोस्ट में लिखा कि सुधा मूर्ति मेरी हीरो बनी हुई हैं, लेकिन उनके दामाद, प्रधानमंत्री से मिलना बहुत अच्छा था। इस दौरान ट्विंकल और अक्षय कुमार ने ऋषि सुनक और अनु हिंदुजा के साथ पोज देते हुए फोटो भी क्लिक करावाई। उन्होंने इटालियन टेनर एंड्रिया बोसेली की एक क्लिप भी साझा की। लंदन में एक लक्जरी होटल के फेमस ओल्ड वॉर ऑफिस (OWO) को को रैफल्स होटल्स के सहयोग से हिंदुजा समूह ने लग्जरी आवासों, रेस्टोरेंट, स्पा और फाइव स्टार होटल के तौर पर फिर से तैयार किया है।

कितनी रकम पर लीज में मिली यह प्रॉपर्टी

हिंदुजा ग्रुप ने 2016 में £350 मिलियन में OWO पर 250 साल की लीज को खरीदा था और इस ऐतिहासिक इमारत के रेनोवेशन पर उन्होंने छह साल से भी ज्यादा का वक्त लिया। इसका उद्घाटन 28 सितंबर 2023 को प्रिंसेस ऐनी और प्रिंसेस रॉयल करेंगे। इस समारोह में यॉर्क की राजकुमारी बीट्राइस और एडोआर्डो मापेली मोजी ने भी हिस्सा लिया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।