Michael Jackson hat: अपने खास सिग्नेचर स्टाइल मूनवॉक को करते हुए माइकल जैक्सन जिस हैट को पहना करते थे हाल ही में उसकी बोली लगाई गई। पेरिस में लगी इस बोली में ये हैट 77,640 यूरो यानी 82,170 डॉलर्स 68 लाख रुपए में बिकी। ऑक्शन हाउस Hotel Drout के मुताबिक इस ब्लैक फेडोरा की कीमत 60,000 से लेकर 100,000 यूरो तक थी। Rock Memorabilia की 200 खास आइटम्स में से ये हैट भी एक थी। इस कलेक्शन में से अब तक सबसे महंगी बोली T-Bone Walker के गिटार की लगाई गई थी। इस गिटार को 129,400 यूरो में ऑक्शन से खरीदा गया था।
