नकाबपोश लड़कों के एक ग्रुप ने अमेरिका कि फिलाडेल्फिया स्थित एक एपल स्टोर से iPhones, iPads और भी कई तरह के प्रोडक्ट चोरी किए। सबको एक प्लास्टिक के बैग में भरकर सभी वहां से गायब हो गए। ये टीनएजर्स संख्या में सौ से भी ज्यादा थे। इन्होंने शहर के दूसरे स्टोर्स को भी निशाना बनाया। हालांकि समय रहते पुलिस ने उन्हें देख लिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में पुलिस इन लूटेरों को पकड़ती हुई दिखाई दे रही है। इन सभी लूटेरों ने हैलोवीन के मास्क पहन रखे थे।
पुलिस ने टीनएजर्स को पकड़ने के लिए की भारी मशक्कत
एपल स्टोर को मंगलवार की रात आठ बजे टीनएजर्स द्वारा निशाना बनाया गया। पुलिस ने भागते हुए टीनएजर्स को पकड़ने की पूरी कोशिश की। भागते हुए चोरों ने एक जगह पर आईपैड और आईफोन छोड़ दिए। चोरी करने की ये घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। पुलिस ने अब तक बीस टीनएजर्स को गिरफ्तार कर लिया है। लूटेरों में एक लड़की भी शामिल थी जिसने पूरी घटना को फोन से लाइव किया था। लड़की का नाम Dayjia Blackwell है जिसने इंस्टा पर लूट के कई क्लिप भी शेयर किए। बाद में पुलिस ने इस लड़की को भी गिरफ्तार कर लिया।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं वीडियोज
कुछ वीडियोज में ये किशोर हुड पहनकर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। Lululemon store की ओर जाते हुए पुलिस ने इन्हें धर दबोचा और उनके भागने की सारी कोशिशों को नाकाम किया। तेजी से एपल स्टोर्स को लेकर इस तरह की वारदातें बढ़ी हैं। वर्कर्स और स्टोर्स में आने वाले कस्टमर्स को अपनी सेफ्टी की काफी चिंता भी हो रही है। हालांकि इस मामले की पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है।