EaseMyTrip के को-फाउंडर ने खरीदी इंडिया की पहली Lamborghini Urus Performante!

EaseMyTrip के को-फाउंडर Rikant Pitti ने Lamborghini Urus Performante खरीदने की अपनी खुशी जाहिर की। कहते हैं कि 19 साल पहले उन्होंने Lamborghini खरीदने का सपना देखा था। 2021 में खरीदने का मौका भी मिला लेकिन कोरोना की वजह से प्लान वहीं रोक दिया। आखिरकार उनका ये सपना पूरा हो ही गया। वो अपनी कंपनी को दुनिया की टॉप ट्रैवल कंपनी बनाना चाहते हैं।

अपडेटेड Sep 27, 2023 पर 2:55 PM
सपना है कि मेरे पास लग्जरी होटल हों और एक दिन मैं भी प्राइवेट एयरक्राफ्ट खरीद पाऊं।

EaseMyTrip के को-फाउंडर Rikant Pitti ने हाल ही में अपने लिंक्डिन पर Lamborghini Urus Performante की तस्वीर शेयर की। इसके साथ ही रिकांत ने एक बेहद ही दिल छू लेने वाला नोट भी लिखा। इस पोस्ट में रिकांत ने अपने सपनों पर भरोसा रखने के बारे में बात की। रिकांत ने लिखा कि उन्होंने अपनी ये कार शो ऑफ करने के लिए नहीं बल्कि लोगों को इंस्पायर करने के लिए शेयर की है। रिकांत ने बताया कैसे उनके भाई और उन्होंने एक ट्रैवल कंपनी शुरू की थी। उस वक्त रिकांत सिर्फ 16 साल के ही थे।

अपनी कंपनी को पहुंचाया शिखर पर

रिकांत कहते हैं कि जब मैं 20 साल का हुआ हमने सिर्फ 50,000 डॉलर्स में EaseMyTrip को पूरी तरह से ट्रांसफॉर्म कर दिया। हमने एक ट्रैवलर की जरूरतों को समझने में काफी मेहनत की। हमने बेस्ट टेक्नोलॉजी और सर्विसेस के साथ यात्रा का सारा अनुभव ही चेंज कर दिया। कहते हैं कि मैं बेहद खुश हूं कि EaseMyTrip भारत की दूसरी सबसे सफल ऑनलाइन ट्रैवल कंपनी है।ये सफलता हमारी कमाल की टीम की वजह से मिल पाई है।

कई साल पुराना सपना

कहते हैं कि 19 साल पहले उन्होंने Lamborghini खरीदने का सपना देखा था। 2021 में खरीदने का मौका भी मिला लेकिन कोरोना की वजह से प्लान वहीं रोक दिया। रिकांत ने NGO और अस्पतालों में ऑक्सीजन बांटने का फैसला किया। आगे लिखते हैं कि कोरोना की वजह से दुनिया पर काफी बुरा असर पड़ा था इसलिए 2021 में मैंने उस पैसे से लोगों की मदद करने का फैसला लिया। कहते हैं ना कि अच्छी चीजें उन लोगों के पास आती हैं जो इंतजार करते हैं।

भारत की पहली कार


रिकांत ने आगे लिखा कि कल ही मैंने अपनी Lamborghini Urus Performante खरीदी। ये भारत में ऐसी पहली कार है। मैं अपनी कंपनी को ना केवल भारत में बल्कि पूरी दुनिया में सबसे बड़ा ट्रैवल प्लेटफॉर्म बनते देखना चाहता हूं। मेरा सपना है कि मेरे पास लग्जरी होटल हों और एक दिन मैं भी प्राइवेट एयरक्राफ्ट खरीद पाऊं।

UP में एंट्री, Shree Renuka Sugars के शेयर बने रॉकेट

लोगों ने दी ये सलाह

ज्यादातर यूजर्स ने जहां उन्हें बधाई दी वहीं एक यूजर ने लिखा कि भारत की सड़कें सुपरकार की कभी भी दोस्त नहीं रही हैं। जगह-जगह गड्ढे, ट्रैफिक और महंगा तेल इस ड्रीम राइट को एडवेंचर से बदलकर बुरा सपना बना देगा। भारत में Lamborghini Urus Performante चलाना वैसा है जैसे भीड़ वाली जगह पर यूनिक़ॉर्न को दौड़ाना। इस उपलब्धि पर बहुत-बहुत बधाई।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।