Shah Rukh Khan के बंगले 'मन्नत' की दीवार फांद घुसे दो अजनबी, पुलिस ने हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ

तीन मार्च को दो अजनबी लड़के शाहरुख खान के बंगले मन्नत की दीवार फांद उसमें दाखिल हो गए। तीन मार्च की सुबह दोनों ही फैंस बंगले की दीवारों पर चढ़कर परिसर में घुसे और सुरक्षा अधिकारियों ने उनको पकड़ लिया था। बाद में पुलिस ने उनसे पूछताछ भी की। बता दें कि दोनों की ही उम्र केवल 19 और 20 साल है। उन दोनों लड़कों ने बताया कि वे गुजरात से शाहरुख खान से मिलने आए थे

अपडेटेड Mar 03, 2023 पर 11:44 AM
Shahrukh Khan के घर मन्नत की दीवार फांद घुसे दो अजनबी, पुलिस ने लिया हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ

बॉलीवुड के सबसे फेमस अभिनेताओं में से एक शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के लिए उनके फैंस की दिवानगी से पूरी दुनिया वाकिफ है। शाहरूख खान बॉलीवुड के चंद ऐसे सितारों में से एक हैं जिनकी एक झलक पाने के लिए उनके फैंस बेताब रहते हैं। फैंस की यही बेताबी कई बार उनके लिए समस्या भी बन जाती है और उनको जेल का चक्कर भी लगाना पड़ जाता है। अब कुछ ऐसा ही वाकया सामने आया है जिसमें शाहरुख खान के दो फैंस को पुलिस ने हिरासत में लिया है। आइये जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है।

मन्नत में घुसने की कर रहे थे कोशिश

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक तीन मार्च को दो अजनबी लड़के शाहरुख खान के बंगले मन्नत की दीवार फांद उसमें दाखिल हो गए। तीन मार्च की सुबह दोनों ही फैंस बंगले की दीवारों पर चढ़कर परिसर में घुसे और सुरक्षा अधिकारियों ने उनको पकड़ लिया था। बाद में पुलिस ने उनसे पूछताछ भी की। बता दें कि दोनों की ही उम्र केवल 19 और 20 साल है। उन दोनों लड़कों ने बताया कि वे गुजरात से शाहरुख खान से मिलने आए थे।

दीपिका पादुकोण ऑस्कर अवॉर्ड्स के सेलिब्रिटी प्रेंजेटर्स में होंगी शामिल, कान फिल्म फेस्टिवल में भी ले चुकी हैं हिस्सा


मन्नत के बाहर जमा रहती है शाहरुख फैंस की भीड़

समाचार एजेंसी एएनआई से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने उन दोनों युवकों के ऊपर घर में अवैध तरीके से घुसने यानी अतिचार का मामला दर्ज किया है और इसकी विस्तृत जांच भी शुरू कर दी है। बता दें कि शाहरुख खान के बंगले मन्नत के बाहर लगभग रोज ही हजारों की तादाद में फैंस जमा रहते हैं और अक्सर शाहरुख अपनी बालकनी से हाथ हिलाकर उनका अभिवादन भी करते हैं।

शाहरुख ने पठान से किया है कमबैक

शाहरुख खान से साल 2023 से अपनी सुपर हिट फिल्म पठान से कम बैक किया है। हाल ही में पठान की सफलता के लिए खान को बधाई देने के लिए फैन्स मन्नत के बाहर जुटे थे। बता दें कि साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म जीरो के बाद शाहरुख खान पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आए थे। सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर जारी बायकॉट ट्रेंड के बावजूद इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया है। वर्ल्ड वाइड इस फिल्म ने अभी तक 1000 करोड़ से भी ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है वहीं भारत में इस फिल्म की कमाई 500 करोड़ से ऊपर की हो गई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।