उर्वशी रौतेला अस्पताल में भर्ती, एक्शन सीन की शूटिंग के दौरान लगी चोट, हाथ फ्रैक्चर

Urvashi Rautela Hospitalized: उर्वशी रौतेला नंदमुरी बालकृष्ण की तेलुगु फिल्म 'एनबीके 109' में नजर आने वाली हैं। अभिनेत्री हैदराबाद में फिल्म की शूटिंग के दौरान चोट लग गई। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उनके हाथ में जबरदस्त फ्रैक्चर हुआ है। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है

अपडेटेड Jul 10, 2024 पर 2:42 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Urvashi Rautela Hospitalized: फिल्म की शूटिंग के दौरान हादसा हो गया है। जिसमें उर्वशी को काफी चोट लगी है।

एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि उर्वशी को एक फिल्म की शूटिंग के दौरान काफी चोट लग गई है। उनके हाथ में जबरदस्त फ्रैक्चर हुआ है। जिसके बाद उन्हें हैदराबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल एक्ट्रेस का इलाज चल रहा है। तेलुगु फिल्म 'एनबीके 109' की शूटिंग के दौरान उन्हें चोट लगी है। फिल्म में बॉबी देओल भी मुख्य भूमिका में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उर्वशी की टीम की ओर से जारी एक प्रेस बयान में बताया गया कि अभिनेत्री को भयानक फ्रैक्चर हुआ है। अब उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका बेहतरीन इलाज किया जा रहा है।

उर्वशी हैदराबाद में नंदामुरी बालकृष्ण की अपकमिंग तेलुगु फिल्म एनबीके 109 (NBK 109) पर काम कर रही हैं। वहीं इस फिल्म के एक एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान उन्हें चोट लग गई। उर्वशी की टीम ने बताया कि उन्हें एक हाई-ऑक्टेन सीन की शूटिंग के दौरान फ्रैक्चर हुआ और तब से उन्हें दर्द हो रहा है।

NBK 109 की शूटिंग नवंबर 2023 से शुरू हुई शूटिंग


बता दें कि NBK 109 की शूटिंग नवंबर 2023 से शुरू हुई थी। इसमें बॉबी देओल, प्रकाश राज और दुलकर सलमान भी हैं। वहीं, नंदमुरी बालाकृष्ण लीड रोल में हैं। इस फिल्म को बॉबी कोल्ली ने डायरेक्ट किया है। उर्वशी रौतेला इस फिल्म के तीसरे शेड्यूल की शूटिंग के लिए हैदराबाद पहुंची थीं। इसी दौरान एक्ट्रेस को चोट लग गई। उर्वशी ने अस्पताल से कोई तस्वीर या वीडियो भी अपलोड नहीं किया है। फिलहाल फैंस एक्ट्रेस के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। ये फिल्म साल 2024 के अक्टूबर तक रिलीज हो सकती है। फैंस इस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

उर्वशी रौतेला की आने वाली फिल्में

उर्वशी रौतेला इससे पहले तब सुर्खियों में आई थीं, जब क्रिकेटर ऋषभ पंत का खतरनाक एक्सीडेंट हुआ था। तब एक्ट्रेस ने कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल और मेडिकल रिसर्च इंस्टिट्यूट की तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी। ऋषभ पंत तब वहीं पर एडमिट थे। करियर की बात करें, तो उर्वशी रौतेला अब NBK 109 के अलावा फिल्म 'दिल है ग्रे' में नजर आएंगी, जिसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है। इसके अलावा एक और फिल्म है 'ब्लैक रोज़', पर इसे लेकर कोई अपडेट नहीं है।

Elvish Yadav Summoned: यूट्यूबर एल्विश यादव की मुश्किलें बढ़ी, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने पूछताछ के लिए भेजा समन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।