Allu Arjun: साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के गिरफ्तारी ने पूरे सिनेमा जगत में हलचल मचा दी। शुक्रवार यानी 13 दिसंबर की सुबह हैदराबाद पुलिस ने संध्या थिएटर मामले में एक्टर अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए जान के बाद एक्टर को निचली अदालत ने 14 दिन के न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं अब तेलंगाना हाई कोर्ट ने अल्लू अर्जुन को जमानत दे दी है।
