'सैम बहादुर' की रिलीज से पहले Moneycontrol के साथ विक्की कौशल और मेघना गुलजार की खास बात-चीत, बताया कैसे तैयार हुई फिल्म

विक्की की 'सरदार उधम', 'गोविंदा नाम मेरा', 'जरा हटके जरा बचके' और 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' रिलीज हो गई है। अब उनके फैंस बेसब्री से 'सैम बहादुर' का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म का एक टीजर भी रिलीज किया जा चुका है। जिसे कि काफी अच्छा और शानदार रेस्पॉन्स मिला है। यह फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म को मेघना गुलजार डायरेक्ट कर रही हैं। फिल्म के रिलीज होने से पहले मेघना और विक्की ने Moneycontrol के साथ खास बात चीत की है

अपडेटेड Oct 14, 2023 पर 5:54 PM
विक्की की 'सरदार उधम', 'गोविंदा नाम मेरा', 'जरा हटके जरा बचके' और 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' रिलीज हो गई है। अब उनके फैंस बेसब्री से 'सैम बहादुर' का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म का एक टीजर भी रिलीज किया जा चुका है

बॉलीवुड के फेमस और वर्सेटाइल अभिनेता विक्की कौशल (Vicky Kaushal) अपनी अपकमिंग फिल्म 'सैम बहादुर' (Sam Bahadur) से दर्शकों के सामने आने वाले हैं। यह फिल्म भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की जीवनी पर आधारित है। इससे पहले विक्की की 'सरदार उधम', 'गोविंदा नाम मेरा', 'जरा हटके जरा बचके' और 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' रिलीज हो गई है। अब उनके फैंस बेसब्री से 'सैम बहादुर' का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म का एक टीजर भी रिलीज किया जा चुका है। जिसे कि काफी अच्छा और शानदार रेस्पॉन्स मिला है। यह फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म को मेघना गुलजार डायरेक्ट कर रही हैं। फिल्म के रिलीज होने से पहले मेघना और विक्की ने Moneycontrol के साथ खास बात चीत की है। आइये जानते हैं अपनी अपकमिंग फिल्म पर दोनों का क्या कहना है।

फिल्म के आइडिया को लेकर क्या बताया मेघना ने

फिल्म के आइडिया के बारे में पूछे जाने पर मेघना ने बताया कि रॉनी स्क्रूवाला ने साल 2016 में मेरे साथ सैम बहादुर पर चर्चा की थी। तब मैं उनके बारे में ज्यादा नहीं जानती थी। मैं उनके बारे में केवल इतना ही जानती थी कि वे भारत के पहले फील्ड मार्शल थे। उन्होंने साल 1971 की लड़ाई में काफी अहम रोल निभाया था। सात साल बाद, मुझे नहीं लगता कि ऐसा कुछ है जो मैं उसके बारे में नहीं जानती। मैं इसके लिए आभारी हूं। क्योंकि लार्जर दैन लाइफ किरदार की तो बात ही छोड़िए, यह लार्जर दैन लाइफ जिंदगी है जिसे उन्होंने पूरी बहादुरी और गरिमा के साथ जीया। उनके जैसे रोल मॉडल के बारे में जानने की जरूरत है।


विक्की ने बताया कैसे खुद को किरदार के लिए किया तैयार

विक्की कौशल से जब यह पूछा गया कि उन्होंने राजी और इस फिल्म के लिए खुद को कैसे तैयार किया? इस पर विक्की ने कहा कि जब आपको मेघना जैसी निर्देशक मिलती है, तो वह आपको सिर्फ करेक्टर के बारे में बताती ही नहीं हैं बल्की वे आपको किरदार की आत्मा से मिलवाती हैं। मुझे बस इस बात की खुशी है कि उन्होंने मुझे लार्जर दैन लाइफ किरदार को जीने का मौका दिया। मेरी मां और पिता जी पंजाब में 1971 के युद्ध में रह चुके हैं और मैंने उनसे उनकी कहानियां सुनी हैं।

विक्की के बारे में क्या बताया मेघना ने

मेघना से पूछा गया कि आपने विक्की के साथ दो बार काम किया है। ऐसा क्या है जो इनको एक अच्छा अभिनेता बनाता है? मेघना ने बताया कि विक्की एक काफी बेहतरीन इंसान और अभिनेता हैं। जिस वजह से मुझे लगा कि ये सैम मानेकशॉ के किरदार के लिए परफेक्ट होंगे। कई बार ऐसा होता है कि जब कोई फिल्म बना रहे होते हैं तो आपके दिमाग अभिनेता का नाम भी चल रहा होता है। यह राजी के साथ और सैम बहादुर के साथ हुआ। मैं जानती थी कि वे इस रोल में पूरी तरह से उतर जाएंगे।

IND vs PAK Match: हाई-वोल्टेज भारत-पाकिस्तान मैच से पहले अरिजीत सिंह और शंकर महादेवन सहित ये दिग्गज करेंगे परफॉर्म | Moneycontrol Hindi

विक्की कौशल ने बताया कि कैसे शुरू हुआ किरदार का सफर

विक्की कौशल ने बताया कि सैम का सफर मेरे लिए राजी से ही शुरू हुआ था। हम लोग पटियाला में शूटिंग कर रहे थे और एक होटल में रुके हुए थे जब मेघना ने पहली बार बताया कि वह अगली बार इस फिल्म के बारे में सोच रही हैं। मैंने उनके बारे में सुना था लेकिन यह नहीं पता था कि वह कैसे दिखते थे। फिर जब मैंने गूगल किया तो देखा कि वे काफी हैंडसम दिखते थे। मुझे लगा कि अब मुझे यह रोल नहीं मिलेगा। मई 2019 में, मुझे उनका फोन आया और मैं बांद्रा में उनके घर पर उनसे मिला, जहां उन्होंने फिर से फिल्म और मानेकशॉ सर की यात्रा के बारे में विस्तार से बात की और मुझे स्क्रिप्ट पढ़ने के लिए कहा। मैं उस रात न्यूयॉर्क के लिए उड़ान भर रहा था और मैंने फ्लाइट में स्क्रिप्ट पढ़ी। मैं उन 15 घंटों के खत्म होने का इंतजार कर रहा था ताकि मैं उसे फोन कर सकूं और कह सकूं कि 'मैं यह कर रहा हूं।

क्या किरदार से बाहर आने में लगता है वक्त

विक्की से जब पूछा गया कि क्या आपको किसी किरदार से बाहर निकलने में वक्त लगता है? इस पर विक्की ने कहा कि सैम के किरदार के साथ ऐसा ही हुआ। उनकी एक बॉडी लैंगवेज थी और बात करने का खास तरीका था। मैंने उसे पूरी तरह से खुद में ढालने की कोशिश की थी। मुझे याद है कि ममें एक गाने की शूटिंग कर रहा था तो डायरेक्टर बार बार मुझसे पीठ सीधा करने को कह रहे थे।

सैम मानेकशॉ के किरदार को निभाने में क्या जिम्मेदारियां महसूस हुईं

विक्की से पूछा गया कि यह एक ऐसे व्यक्ति की बायोपिक है जिसका भारतीय सेना में बहुत सम्मान किया जाता था। इस किरदार को निभाने के साथ क्या जिम्मेदारियां आईं? विक्कीने कहा कि भारतीय सेना की वर्दी पहनना एक बहुत बड़ा सम्मान होने के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। इसके अलावा, अगर इस पर सैम मानेकशॉ का नाम बैज है, तो यह एक बड़ी जिम्मेदारी बन जाती है। मैं इसके लिए इंडियन आर्मी का भी शुक्रगुजार हूं।

आपकी पत्नी कैटरीना कैफ की फिल्म के एक हफ्ते बाद मैरी क्रिसमस रिलीज हो रही है। घर पर कैसी बातचीत होती है?

कैटरीना कैफ मेरी फिल्म के लिए काफी खुश हैं। मैं भी उनकी फिल्म का इंतजार कर रहा हूं। उनकी एक और फिल्म टाइगर 3 मेरी फिल्म से दो हफ्ते पहले ही रिलीज होने वाली है। सैम मानेकशॉ के दिन की रणबीर कपूर की एनिमल भी रिलीज हो रही है। आप दोनों ने 'संजू' में साथ काम किया है। इस क्लैश पर आपका क्या कहना है? विक्कीने कहा कि वह दिन ऑडियंस का होगा। आज के दौर में उनको एक साथ कई फिल्मों का ऑप्शन मिलना चाहिए। साल में कई वीकेंड होते हैं। ऐसे में हमें एक से ज्यादा फिल्में रिलीज करना चाहिए। ऐसा माहौल बनाना चाहिए सभी फिल्में अच्छा कर सकें।

मेघना के साथ कैसा रहा काम करने का एक्सपीरियंस

राजी में उनके साथ काम करते हुए मेरा उन पर भरोसा कायम हो गया। मुझे कहानी और किरदार को लेकर उन पर पूरा भरोसा है। ये शायद अकेली महिला डायरेक्टर हैं जिनके साथ मैंने काम किया है। मुझे इनकी राइटिंग और डायरेक्शन काफी शानदार लगता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।