Get App

Chhaava Box Office:'छावा' ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस तोड़े कई रिकॉर्ड, बनी साल 2025 की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म

Chhaava Box Office Day 1: विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'छावा' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म का दर्शकों से जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। विक्की कौशल की फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की और 2025 की बड़ी ओपनिंग फिल्मों में जगह बना ली है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 15, 2025 पर 8:30 AM
Chhaava Box Office:'छावा' ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस तोड़े कई रिकॉर्ड, बनी साल 2025 की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म
Chhaava: विक्की कौशल की फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है

Chhaava Box Office Day 1: विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की मोस्टअवेटेड फिल्म 'छावा' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म के रिलीज से पहले ही दर्शकों में इसका जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा था। वैलेंटाइन डे (14 फरवरी) के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन शानदार कमाई की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'छावा' ने पहले दिन भारत में कुल 31 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे यह साल 2025 की शानदार ओपनिंग करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है। सभी भाषाओं को मिलाकर इसकी ओपनिंग करीब 31 करोड़ रुपये रही। फिल्म की सबसे ज्यादा कमाई हिंदी बेल्ट से हुई है।

पहले दिन इतने करोड़ की कमाई

फिल्म 'छावा' ने पहले दिन सिनेमाघरों में अच्छी शुरुआत की। सुबह के शो में करीब 30% सीटें भरीं, दोपहर में यह बढ़कर 34% हो गईं, और शाम के समय सबसे ज्यादा 40% दर्शक पहुंचे। कुल मिलाकर,35% से ज्यादा हिंदी दर्शकों ने पहले दिन इस फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स दिया। यह फिल्म मराठा राजा संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है, जिसमें विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना लीड रोल में हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म 'छावा' की पहले दिन की एडवांस बुकिंग शानदार रही। पूरे देश में करीब 5 लाख टिकटों की बिक्री हुई, जिससे इसकी जबरदस्त शुरुआत का अंदाजा लगाया जा सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें