Chhaava: विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'छावा' इस समय काफी ज्यादा चर्चा में है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था। ट्रेलर में विक्की कौशल के एक डांस मूव्स को लेकर विवाद होने लगा। धीर-धीरे यह विवाद बढ़ता ही जा रहा है। इस पर पूर्व राज्यसभा सांसद संभाजीराजे छत्रपति ने शुक्रवार को कहा कि इस फिल्म को रिलीज से पहले इतिहासकारों को दिखाया जाना चाहिए ताकि उसकी ऐतिहासिक सटीकता सुनिश्चित हो सके।
