Get App

Vijay Deverakonda का बयान डेब्यूटेंट्स के साथ नहीं करता हूं काम, यूजर्स कर रहे अब ट्रोल

Vijay Deverakonda ने हाल ही में एक ऐसा बयान दे दिया है जिसके बाद से उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल उनके मुताबिक वो न्यूकमर्स के साथ काम नहीं करते हैं। कम से कम किसी ने एक फिल्म की हो चाहे वो हिट हो या नहीं उसके साथ ही वो काम करना चाहते हैं।

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 02, 2024 पर 2:45 PM
Vijay Deverakonda का बयान डेब्यूटेंट्स के साथ नहीं करता हूं काम, यूजर्स कर रहे अब ट्रोल
विजय देवरकोंडा को महंगा पड़ा न्यूकमर्स पर कमेंट करना

Vijay Deverakonda इंडियन फिल्म इंडस्ट्री (Film Industry Debut) में अब कापी पॉपुलर हस्ती हैं। कुशी (Kushi) और अर्जुन रेड्डी (Arjun Reddy) जैसी हिट फिल्मों के बाद साउथ में उनके नाम का दबदबा है। ऐसे में विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda Trolled) के एक बयान ने चारों ओर सनसनी मचा दी है। उनके मुताबिक वो किसी भी डेब्युटेंट (Debutants in Industry) के साथ काम नहीं करना चाहते हैं। एक्टर को लगता है कि उनके को-स्टार उनके टैलेंट को एक्सप्लॉइट करते हैं। India Glitz के साथ हुई इस बातचीत को लेकर एक्टर को ट्रोल किया जा रहा है।

Vijay Deverakonda के नए बयान से मची सनसनी

विजय देवरकोंडा ने इंडिया ग्लिट्ज को बताया कि वो अब डेब्युटेंट्स के साथ काम नहीं करते हैं। कम से कम किसी को भी उनके साथ काम करने से पहले एक फिल्म का अनुभव तो होना ही चाहिए। ये काफी चैलेंजेस भरा होता है जब कोई सीधा सेट पर आता है। ये काफी प्रेशर वाला काम है। जब कोई एक फिल्म कर लेता है तो हर फिल्म के साथ वो और बेहतर हो जाते हैं। पहली फिल्म आपको एक स्टार्ट देती है। जब मैं सेट पर आता हूं तो मैं पूरी तरह तैयार रहता हूं कि कोई आए और मेरा इस्तेमाल करे मुझे एक्सप्लॉइट करे। यही वजह है कि मैं डेब्युटेंट्स के साथ काम नहीं करता हूं।

विजय देवरकोंडा की न्यू कमर्स से उम्मीदें

आगे एक्टर ने कहा कि अगर उन्होंने एक फिल्म में भी काम किया है तो मैं परखता हूं कि उनकी एडिटिंग सेंस, म्युजिक सेंस और स्टोरीटेलिंग सही है या नहीं। उनकी पहली फिल्म जरूरी नहीं है कि हिट ही हो। अगर वो एक फिल्म में काम कर चुके हैं तो मैं उनके साथ काम करने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं। सोशल मीडिया पर जबसे एक्टर की ये वीडियों वायरल हुई हैनेटिजन्स लगातार उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

विजय देवरकोंडा की नई फिल्म का ट्रेलर रिलीज

विजय देवरकोंडा जल्द ही मृणाल ठाकुर के साथ फैमिली स्टार में नजर आएंगे। फैमिली स्टार में मृणाल ठाकुर और विजय देवरकोंडा की केमिस्ट्री है। फिल्म का ट्रेलर काफी धूम मचा रहा है, वहीं निर्माताओं ने पहला गाना भी रिलीज कर दिया है। गोपी सुंदर द्वारा बनाया गया यह गाना उनकी शादी के लिए सेट किया गया है। ये फिल्म इसी साल 5 अप्रैल को रिलीज होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें