साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) अपने फैंस के लिए अक्सर कुछ खास करते रहते हैं। नए साल के अवसर पर विजय देवरकोंडा ने अपने 100 जबरा फैंस को अपनी तरफ से फ्री में ट्रिप पर भेजने का ऐलान किया है। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की है, जिसके बाद से यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस उनके इस कदम की तारीफ कर रहे हैं। यह घोषणा देवरकोंडा की वार्षिक क्रिसमस परंपरा का एक हिस्सा है, जिसमें वह अपने फैंस को सरप्राइज देते हैं।
देवरकोंडा क्रिसमस के मौके पर पिछले पांच सालों से अपने फैंस के लिए कुछ अलग कर रहे हैं। इस बार भी उन्होंने बतौर सैंटा अपने फैंस को क्रिसमस गिफ्ट देने का मन बनाया है। इस गिफ्ट में वे पेड हॉलीडे ट्रिप लेकर आए है। देवरकोंडा अपने 100 जबरा फैन को पेड हॉलीडे ट्रिप का गिफ्ट देने वाले हैं। इसके लिए उन्होंने अपनी चहेते फैंस से उनकी पसंद भी जानने की कोशिश की है।
एक्टर ने फैंस को 4 जगहों में से किसी एक पर भेजने का ऐलान किया है। इसके लिए उन्होंने फैंस से ही उनकी पसंद पूछी है। उन्होंने क्रिसमस के दिन अपने ट्विटर अकाउंट पर एक प्लान शेयर किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि एक परंपरा है जो पांच साल पहले शुरू की थी। इस साल मेरे पास शानदार आइडिया है। मैं आप में से 100 लोगों को पेड ट्रिप पर भेजना चाहता हूं। डेस्टिनेशन चुनने में मेरी मदद करें। #Devarasanta2022।
इसके बाद एक्टर ने ट्रिप डेस्टिनेशन के चार ऑप्शन दिए। आप्शन में माउंटेन ऑफ इंडिया, बीचेस ऑफ इंडिया, कल्चर ट्रिप ऑफ इंडिया और डेसर्ट ऑफ इंडिया शामिल है। जिसका मतलब है कि वो अपने फैंस को उनकी पसंद की जगह पर अपने खर्चे पर भेजेंगे।
देवरकोंडा ने पांच साल पहले ट्रेडिशन शुरू किया था, जिसका नाम 'देवरासैंटा' (DeveraSanta) है। इसका हिस्सा होने के नाते वह हर बार अपने फैंस के लिए कुछ नया करते हैं। जब से यह ट्रेंड शुरू हुआ है, तब से वह हर साल क्रिसमस पर फैंस को कुछ न कुछ सरप्राइज देते रहते हैं।
इस बार उनके इस ट्रेंड की पांचवी सालगिरह है। ऐसे मौके पर भी विजय ने अपने सबसे बड़े 100 फैंस को स्पेशल क्रिसमस गिफ्ट दिया है। इस ट्रेंड के जरिए इस बार वह अपने 100 फैंस को पेड ट्रिप पर भेजने की तैयारी में हैं। एक्टर ने 25 दिसंबर को यह प्लान फैंस के साथ शेयर किया।