Vijay-Tamannaah: तमन्ना भाटिया से ब्रेकअप की खबरों के बीच विजय वर्मा ने किया पहला पोस्ट, लिखी ये लाइनें

Vijay-Tamannaah: तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा के ब्रेकअप की खबरें इन दिनों चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब दो साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया है। ब्रेकअप की खबरों के बीच विजय ने सोशल मीडिया पर अपना पहला पोस्ट शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है

अपडेटेड Mar 07, 2025 पर 8:31 PM
Vijay-Tamannaah: विजय ने सोशल मीडिया पर अपना पहला पोस्ट शेयर किया है

पिछले कुछ दिनों से विजय वर्मा ने तमन्ना भाटिया सुर्खियों में बने हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा का ब्रेकअप हो गया है। इनकी केमिस्ट्री को फैंस खूब पसंद करते थे। इन दोनों सितारों ने ब्रेकअप की खबरों पर अभी तक कोई रिएक्शन नहीं दिया है। ब्रेकअप की खबरों के बीच विजय वर्मा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया जो काफी वायरल हो रहा है।

एक्टर ने किया पोस्ट

अभिनेता इस समय जयपुर में हैं, जहां वह एक अवार्ड्स की होस्ट करने की तैयारी कर रहे हैं। इंस्टाग्राम स्टोरीज पर विजय ने अपनी रिहर्सल की कुछ तस्वीरें शेयर कीं। एक स्टोरी में उन्होंने लिखा, "होस्ट मोड ऑन," जिससे उनके तैयारियों का अंदाजा लगाया जा सकता है। एक और तस्वीर में वह अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी के साथ नजर आ रहे हैं, इस फोटो के कैप्शन में लिखा, "पार्टनर्स इन राइम।"


Vijay Verma

क्यों हुआ दोनों का ब्रेकअप

तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा ने एक-दूसरे को साल 2022 से एक-दूसरे को करीब दो साल तक डेट किया लेकिन अब दोनों अलग हो चुके हैं। सियासत डेली के मुताबिक, दोनों के बीच टेशंन तब शुरू हुई जब बात दोनों की शादी पर आ पहुंची। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तमन्ना अब अपने 30s में है और वह शादी करके बसना चाहती थीं और इसको लेकर दबाव भी महसूस कर रही थीं।

ऐसी खबरें आ रही है कि ब्रेकअप के बाद भी विजय और तमन्ना के बीच कोई नाराजगी नहीं है। अब दोनों अपने करियर पर फोकस कर रहे हैं और दोस्ती बरकरार रखना चाहते हैं। इस मुद्दे पर तमन्ना और न ही विजय ने ब्रेकअप की खबरों पर आधिकारिक रिएक्शन नहीं दिया है।

2023 में रिश्ते की खबर सामने आईं

तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा के डेटिंग की अफवाहें साल 2022 में उड़ी थी। 2023 में लस्ट स्टोरीज 2 की रिलीज के बाद विजय और तमन्ना के रिश्ते की खबरें सामने आईं। एक साथ काम करने के बाद उनकी केमिस्ट्री काफी ज्यादा चर्चा में आ गई और मीडिया का ध्यान भी उन पर गया। हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते पर ज्यादा बात नहीं की थी। दोनों इस बात को छिपाना नहीं चाहते थे, पर वह अपनी प्राइवेसी भी बनाए रखना चाहते थे।

'धंधा करना मुझे नहीं आता...', KBC में अमिताभ बच्‍चन ने यंग बिजनेसमैन से क्‍यों बोली ये बात? जानें

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।