Vikrant Massey ने फरवरी 2022 में अपनी गर्लफ्रेंड शीतल ठाकुर (Sheetal Thakur) संग शादी की थी। विक्रांत मेस्सी 12वीं फेल (12th Fail) के बाद से लगातार कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ रहे हैं। मिर्जापुर (Mirzapur) से ओटीटी पर अपने अभिनय की गहरी छाप छोड़ने वाले विक्रांत मेस्सी सोशल मीडिया पर भी छाए हुए हैं। विक्रांत मेस्सी ने सोशल मीडिया (Vikrant Massey Tweet) पर अपने लाडले की तस्वीर शेयर की और साथ ही उसका नाम भी रिवील किया। शीतल और विक्रांत (Vikrant Massey Son) ने अपने बेटे का नाम वरदान रखा है। ऐसे में उनके फैंस उन्हें जमकर इस खास मौके पर बधाई दे रहे हैं।
विक्रांत मेस्सी की पत्नी और उनके बेटे की वायरल हुई फोटो
विक्रांत मेस्सी ने इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी शीतल और बेटे के साथ अपनी एक फैमिली फोटो शेयर की है। साथ ही दूसरी फोटो शेयर की है जिसमें गुब्बारे पर Vardaan लिखा हुआ है। फैंस के अलावा कई सेलेब्स ने भी उन्हें जिंदगी के इस नए पड़ाव के लिए बधाई दी।
विक्रांत मेस्सी और उनकी लव स्टोरी
शीतल ठाकुर और विक्रांत मेस्सी की मुलाकात ALT Balaji के Broken वेब शो में हुई। जल्द ही दोनों डेट भी करने लगे। 2019 में एक बेहद प्राइवेट सेरेमनी में दोनों ने सगाई कर ली। शादी भी बिना ज्यादा शोर-शराबे के काफी सिर्फ कुछ लोगों की मौजूदगी में रखी गई। विक्रांत मेस्सी से जब भी उनकी लव लाइफ के बारे में सवाल किया जाता है तो हमेशा कहते हैं कि उन्होंने अपनी बेस्ट फ्रेंड से शादी की है और लाइफ बेहद कमाल की चल रही है।
विक्रांत मेस्सी के पुराने ट्वीट पर बवाल
Unfiltered With Samdish के यूट्यूब चैनल पर दिखाई दिए विक्रांत मेस्सी ने इंटरव्यू में कई खुलासे किए जिसके बाद से उन्हें लगातार ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा। दरअसल विक्रांत ने धर्म पर बात करते हुए कहा था कि क्या है रिलीजन और बताया कि उनके पिता क्रिश्चियन हैं मां सिख वो हिंदू और एक भाई ने मुस्लिम धर्म अपनाया है। फिर क्या उनकी सेक्युलर फैमिली देखकर लोग उनके पीछे पड़ गए। फिर बबलू भैया के कई साल पुराने ट्वीट पर लोगों ने उनकी क्लास लगानी शुरू कर दी। विक्रांत ने वो ट्वीट डिलीट किया और लोगों से माफी भी मांगी। दरअसल 2018 में विक्रांत ने रेप केस पर राम सीता वाला एक पॉलिटिकल कार्टून शेयर किया था जिसे लेकर विवाद उफान पर है।