Success Story: संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा (UPSC Exam) को भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक माना जाता है। हर साल कई छात्र इस परीक्षा में शामिल होते हैं। लेकिन कुछ लोगों को ही सफलता मिल पाती है। हालांकि, बहुत से छात्र ऐसे भी होते हैं, जो इस परीक्षा में एक बार में सफल ना होने पर हार नहीं मानते और हर तरह की मुश्किलों को पार कर सफलता हासिल कर ही लेते हैं। कुछ ऐसी ही कहानी IPS अफसर मनोज कुमार शर्मा (IPS Officer Manoj Kumar Sharma) की है। मनोज आज भले ही एक अधिकारी हैं लेकिन उनके लिए यहां तक पहुंचना आसान नहीं था। शर्मा ने अपनी जिंदगी से कभी हार नहीं मानी।
मनोज शर्मा मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के रहने वाले हैं। एक बेहद गरीब परिवार में जन्मे मनोज कुमार शर्मा 9वीं और 10वीं में थर्ड डिवीजन पास हुए थे। 12वीं बोर्ड परीक्षा में वह हिंदी के अलावा अन्य सभी विषयों में फेल हो गए थे। ऐसे कमजोर छात्र पर भला किसी को कैसे भरोसा होता कि वह यूपीएससी जैसा मुश्किल एग्जाम क्लियर कर पाएगा। लेकिन मनोज को खुद पर भरोसा था।
अधिकारी बनने के लिए ऐसे हुए प्रेरित
12वीं में फेल होने के बाद मनोज अपने भाई के साथ टैंपो चलाने लगे। इसी तरह से एक बार ऑटो चलाने के दौरान पुलिस ने मनोज का ऑटो पकड़ लिया। उस समय मनोज ने सोचा कि SDM से प्राथर्ना करके ऑटो छुड़ाया जा सकता है। इसके लिए मनोज SDM के पास मिलने चले गए। लेकिन किसी कारण से वे अपनी बात नहीं कह पाए। हालांकि, उन्होंने वहां से जाने से पहले यह जरूर पूछ लिया कि SDM बनने के लिए कैसे तैयारी की जाती है। फिर उन्होंने मन बना लिया कि वे अब SDM बनेंगे।
टैंपो चलाई, भिखारियों के साथ सोए
मनोज नोज कुमार शर्मा (Manoj Kumar Sharma) के साथी अनुराग पाठक ने 'ट्वेल्थ फेल, हारा वहीं जो लड़ा नहीं' नाम से एक किताब में लिखी है। इस किताब में मनोज के संघर्ष की कहानी को विस्तार से लिखा गया है। पढ़ाई के दौरान मनोज ने ग्वालियर में रहने के लिए टेंपो भी चलाया था। इस दौरान उनकी आर्थिक स्थिति इतनी खराब थी कि उनके पास रहने के लिए घर तक नहीं था। इसी वजह से उन्हें भिखारियों के साथ भी सोना पड़ता था।
12वीं में गर्लफ्रेंड से किया वादा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मनोज कुमार शर्मा को 12वीं क्लास में प्यार हो गया था। लेकिन 12वीं में फेल होने की वजह से वह उस लड़की को प्रपोज नहीं कर पा रहे थे। सोच विचार और डरने के बाद उन्होंने उस लड़की को प्रपोज किया। वह एक्सेप्ट भी हो गया। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड से प्रपोज करते समय कहा कि अगर तुम हां कर दो तो मैं दुनिया पलट सकता हूं। कहने का मतलब ये हुआ कि मनोज कुछ की सकते हैं। आगे उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड से शादी भी की। जिनका नाम श्रद्धा जोशी है। UPSC की तैयारी के दौरान श्रद्धा ने मनोज शर्मा का खूब सहयोग किया। श्रद्धा मौजूदा समय में IRS अधिकारी हैं।
मनोज कुमार शर्मा ने एक के बाद एक UPSC के चार अटेम्प्ट दिए। इनमें से पहले तीन प्रयासों में वह असफल हो गए थे। लेकिन चौथे प्रयास में वह ऑल इंडिया 121 रैंक के साथ IPS बनने में सफलता हासिल की। मनोज शर्मा फिलहाल मुंबई पुलिस में एडिशनल कमिश्नर के पद पर तैनात हैं।