विराट और अनुष्का शर्मा दूसरी बार बनने वाले हैं माता-पिता? जल्द ही कर सकते हैं इसका ऐलान!

मीडिया में चल रही खबरों की अगर मानें तो अनुष्का शर्मा और विराट कोहली दूसरी बार माता-पिता बनने जा रहे हैं। मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक उनकी प्रेगनेंसी का तीसरा महीना चल रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि जल्द ही इस बारे में 'वीरुष्का' की तरफ से आधिकारिक ऐलान किया जाएगा। पब्लिक प्लेस में अनुष्का शर्मा की गैर-मौजूदगी के चलते ऐसा कहा जा रहा है कि यह केवल एक संयोग नहीं हो सकता है

अपडेटेड Sep 30, 2023 पर 7:42 PM
Story continues below Advertisement
विराट कोहली (Virat Kohali) और बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) एक बार फिर से माता-पिता बनने वाले हैं

पिछले कुछ वक्त से ऐसी अफवाहें चल रही हैं कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) एक बार फिर से माता-पिता बनने वाले हैं। ये दोनों ही फेमस कपल जल्द ही अपने दूसरे बच्चे का स्वागत कर सकते हैं। अनुष्का शर्मा पिछले कई दिनों से पब्लिक प्लेस से दूर ही हैं। यहां तक कि वे मैच देखने के लिए पवेलियन में भी नहीं दिखाई दी हैं। जिस वजह से इस तरह की अफवाहें उड़ रही हैं। हालांकि अब कुछ नई मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि यह अफवाह सच है।

दूसरी बार मां बनने जा रही हैं अनुष्का शर्मा

मीडिया में चल रही खबरों की अगर मानें तो अनुष्का शर्मा और विराट कोहली दूसरी बार माता-पिता बनने जा रहे हैं। मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक उनकी प्रेगनेंसी का तीसरा महीना चल रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि जल्द ही इस बारे में 'वीरुष्का' की तरफ से आधिकारिक ऐलान किया जाएगा। पब्लिक प्लेस में अनुष्का शर्मा की गैर-मौजूदगी के चलते ऐसा कहा जा रहा है कि यह केवल एक संयोग नहीं हो सकता है। अटकलों से बचने के लिए अनुष्का लोगों की नजरों से दूर बनी हुई हैं। अनुष्का की गणेश चतुर्थी पोस्ट के बाद अफवाहें और भी तेजी से फैल रही हैं।

रोहित शर्मा ने फिर खोया iPhone, राजकोट के रिंग रोड एरिया में दिखाई दी लास्ट लोकेशन | Moneycontrol Hindi


गायनो क्लीनिक के बाहर देखी गईं थी अनुष्का शर्मा

मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक अनुष्का और विराट कोहली हाल ही में मुंबई में एक गायनकोलॉजिस्ट क्लिनिक के बाहर देखा गया था। हालांकि उन्होंन फोटोग्राफर्स से रिक्वेस्ट किया कि उनकी फोटो ना क्लिक की जाए। उन्होंने फोटोग्राफर से रिक्वेस्ट किया कि वे फोटो ना क्लिक करें क्योंकि इसके बारे में वे जल्दी ही आधिकारिक ऐलान करेंगे।

2021 में माता-पिता बने थे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा साल 2021 में माता पिता बने थे। 2021 में उन्होंने अपने पहले बच्चे वामिका का इस दुनिया में स्वागत किया था। हालांकि काफी लंबे वक्त तक दुनिया के सामने वामिका का चेहरा नहीं आया था। विराट ने इस बारे में एक बार बयान देते हुए कहा था कि हमने यह तय किया था कि हम अपनी बच्ची को तब तक सोशल मीडिया के कॉन्टैक्ट में नहीं लाएंगे, जब तक कि वह इसे खुद ना समझ ले और अपनी पसंद ना बना ले।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।