Get App

विराट और अनुष्का शर्मा दूसरी बार बनने वाले हैं माता-पिता? जल्द ही कर सकते हैं इसका ऐलान!

मीडिया में चल रही खबरों की अगर मानें तो अनुष्का शर्मा और विराट कोहली दूसरी बार माता-पिता बनने जा रहे हैं। मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक उनकी प्रेगनेंसी का तीसरा महीना चल रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि जल्द ही इस बारे में 'वीरुष्का' की तरफ से आधिकारिक ऐलान किया जाएगा। पब्लिक प्लेस में अनुष्का शर्मा की गैर-मौजूदगी के चलते ऐसा कहा जा रहा है कि यह केवल एक संयोग नहीं हो सकता है

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Sep 30, 2023 पर 7:42 PM
विराट और अनुष्का शर्मा दूसरी बार बनने वाले हैं माता-पिता? जल्द ही कर सकते हैं इसका ऐलान!
विराट कोहली (Virat Kohali) और बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) एक बार फिर से माता-पिता बनने वाले हैं

पिछले कुछ वक्त से ऐसी अफवाहें चल रही हैं कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) एक बार फिर से माता-पिता बनने वाले हैं। ये दोनों ही फेमस कपल जल्द ही अपने दूसरे बच्चे का स्वागत कर सकते हैं। अनुष्का शर्मा पिछले कई दिनों से पब्लिक प्लेस से दूर ही हैं। यहां तक कि वे मैच देखने के लिए पवेलियन में भी नहीं दिखाई दी हैं। जिस वजह से इस तरह की अफवाहें उड़ रही हैं। हालांकि अब कुछ नई मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि यह अफवाह सच है।

दूसरी बार मां बनने जा रही हैं अनुष्का शर्मा

मीडिया में चल रही खबरों की अगर मानें तो अनुष्का शर्मा और विराट कोहली दूसरी बार माता-पिता बनने जा रहे हैं। मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक उनकी प्रेगनेंसी का तीसरा महीना चल रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि जल्द ही इस बारे में 'वीरुष्का' की तरफ से आधिकारिक ऐलान किया जाएगा। पब्लिक प्लेस में अनुष्का शर्मा की गैर-मौजूदगी के चलते ऐसा कहा जा रहा है कि यह केवल एक संयोग नहीं हो सकता है। अटकलों से बचने के लिए अनुष्का लोगों की नजरों से दूर बनी हुई हैं। अनुष्का की गणेश चतुर्थी पोस्ट के बाद अफवाहें और भी तेजी से फैल रही हैं।

रोहित शर्मा ने फिर खोया iPhone, राजकोट के रिंग रोड एरिया में दिखाई दी लास्ट लोकेशन | Moneycontrol Hindi

गायनो क्लीनिक के बाहर देखी गईं थी अनुष्का शर्मा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें