'द वैक्सीन वॉर' (The Vaccine War) और 'द कश्मीर फाइल्स' (The Kashmir Files) जैसी फिल्में बनाने वाले विवेक अग्निहोत्री अक्सर ही चर्चाओं में बने रहते हैं। अब उन्होंने एक बार फिर से कुछ ऐसा किया है जिसकी खूब चर्चा हो रही है। दरअसल विवेक अग्निहोत्री ने नेशनल अवॉर्ड समारोह के दौरान क्लिक की गई एक ग्रुप फोटो को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया। हालांकि शेयर करने से पहले विवेक ने उस फोटो में से बॉलीवुड के फेमस निर्माता और निर्देशक करण जौहर (Karan Johar) को कॉर्प करते हुए हटा दिया।
विवेक खुलेआम करते रहे हैं करण जौहर की आलोचना
विवेक अग्निहोत्री खुलेआम करण जौहर और उनकी फिल्में बनाने की शैली की आलोचना करते रहे हैं। विवेक की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' (The Kashmir Files) को 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में राष्ट्रीय एकता पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए नरगिस दत्त पुरस्कार दिया गया। वहीं करण जौहर की फिल्म शेरशाह को इस समारोह में स्पेशल जूरी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। वहीं एक वीडियो में विवेक को करण की तरफ से अवॉर्ड दिए जाने के वक्त अपनी आंखें फेरते हुए देखा जा सकता है। वहीं अप विवेक ने जो तस्वीर साझा की है उसमें से भी उन्होंने करण को क्रॉप करके हटा दिया है।
तस्वीर में नजर आ रहीं ये हस्तियां
विवेक ने अपने ऑफिशियल एक्स (X) अकाउंट पर जिस तस्वीर को साझा किया है उसमें भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ उनकी पत्नी, अभिनेत्री पल्लवी जोशी, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, आर माधवन, वहीदा रहमान, एसएस राजामौली, अल्लू अर्जुन, कृति सनोन और श्रेया घोषाल नजर आ रहे थे। इसके अलावा विवेक अग्निहोत्री ने वहीदा रहमान, श्रेया घोषाल, आलिया भट्ट और कृति के साथ क्लिक गई पल्लवी जोशी की तस्वीरों को और वहीद रहमान के साथ अपनी एक सेल्फी को भी शेयर किया।
करण पर आरोप भी लगा चुके हैं विवेक
विवेक अग्निहोत्री बॉलीवुड जगत की कई सारी बड़ी हस्तियों की खुलेआम आलोचना करते हुए देखा जाते हैं। इनमें सबसे बड़ा नाम करण जौहर और शाहरुख खान का है। स साल अगस्त में विवेक ने करण और शाहरुख खान पर 'भारत के सांस्कृतिक ताने-बाने को नुकसान पहुंचाने' का आरोप लगाया था।