'द वैक्सीन वॉर' (The Vaccine War) और 'द कश्मीर फाइल्स' (The Kashmir Files) जैसी फिल्में बनाने वाले विवेक अग्निहोत्री अक्सर ही चर्चाओं में बने रहते हैं। अब उन्होंने एक बार फिर से कुछ ऐसा किया है जिसकी खूब चर्चा हो रही है। दरअसल विवेक अग्निहोत्री ने नेशनल अवॉर्ड समारोह के दौरान क्लिक की गई एक ग्रुप फोटो को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया। हालांकि शेयर करने से पहले विवेक ने उस फोटो में से बॉलीवुड के फेमस निर्माता और निर्देशक करण जौहर (Karan Johar) को कॉर्प करते हुए हटा दिया।
