शाहरुख खान की 'जवान' ओटीटी पर कब होगी रिलीज, जानें किस प्लेटफॉर्म पर किस तारीख को आएगी यह मूवी

जवान को ऑडियंस के साथ साथ क्रिटिक्स का भी बेहद शानदार रेस्पॉन्स मिला था। हालांकि अपनी रिलीज के 28 दिन बीत जाने के बाद अभी भी यह फिल्म सिनेमाघरों में लगी हुई है और कमाई भी कर रही है। पर अब ऑडियंस यह इंतजार कर रही है कि इसे ओटीटी पर कब और किस प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा। शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की फिल्म जवान को लेकर जिस तरह की मीडिया रिपोर्ट्स आ रही हैं उसके मुताबिक इस फिल्म के ओटीटी राइट्स नेटफ्लिक्स के पास हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नेटफ्लिक्स ने इस फिल्म को ओटीटी राइट्स को 250 करोड़ रुपये में खरीदा है

अपडेटेड Oct 09, 2023 पर 8:42 PM
शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की फिल्म जवान को लेकर जिस तरह की मीडिया रिपोर्ट्स आ रही हैं उसके मुताबिक इस फिल्म के ओटीटी राइट्स नेटफ्लिक्स के पास हैं

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shahrukh Khan) ने इस साल अपनी फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर गदर सा काट दिया है। सबसे पहले जनवरी में उनकी पठान ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया था। अब सितंबर में उनकी फिल्म जवान (Jawan) ने तो पठान सहिस बॉलीवुड की सारी फिल्मों को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है। जवान को ऑडियंस के साथ साथ क्रिटिक्स का भी बेहद शानदार रेस्पॉन्स मिला था। हालांकि अपनी रिलीज के 28 दिन बीत जाने के बाद अभी भी यह फिल्म सिनेमाघरों में लगी हुई है और कमाई भी कर रही है। पर अब ऑडियंस यह इंतजार कर रही है कि इसे ओटीटी पर कब और किस प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा।

इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाएगी जवान

शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की फिल्म जवान को लेकर जिस तरह की मीडिया रिपोर्ट्स आ रही हैं उसके मुताबिक इस फिल्म के ओटीटी राइट्स नेटफ्लिक्स के पास हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नेटफ्लिक्स ने इस फिल्म को ओटीटी राइट्स को 250 करोड़ रुपये में खरीदा है। ऐसा कहा जा रहा है कि सिनेमाघरों में रिलीज होने के लगभग 45-60 दिनों के बाद इसे ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा। अगर 7 सितंबर को इसकी रिलीज की डेट से जोड़ा जाय तो यह फिल्म अक्टूबर के आखिर तक नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर दी जाएगी। ऐसा कहा जा रहा है कि 28 या 29 तारीख तक यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो सकती है।

Vimal की ऐड में हुई अक्षय कुमार की वापसी, लोगों के विरोध के एक साल बाद किंग खान और अजय देवगन के साथ दिए दिखाई | Moneycontrol Hindi


जवान ने तोड़ डाले हैं कमाई के सारे रिकॉर्ड्स

रिलीज होने के बाद से ही जवान ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के लगभग हर एक आंकड़ों को ध्वस्त कर दिया था। इस फिल्म के नाम पर सबसे बड़ी ओपनिंग, एक दिन में सबसे ज्यादा कमाई, सबसे कमाऊ वीकेंड और सबसे कम वक्त में 500 करोड़ के क्लब में शामिल होने का रिकॉर्ड दर्ज है। जवान ने 20 दिन से कम वक्त में ही 500 करोड़ के क्लब में अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी थी। वहीं अभी तक घरोलू बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म लगभग 650 करोड़ के आस पास का बिजनेस कर चुकी है। इसके अलावा पूरी दुनिया में इसका कलेक्शन 1,100 करोड़ से भी ज्यादा का हो गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।