Vimal की ऐड में हुई अक्षय कुमार की वापसी, लोगों के विरोध के एक साल बाद किंग खान और अजय देवगन के साथ दिए दिखाई

Akshay Kumar के फैंस ने उन्हें बीते साल विमल के ऐड करने के लिए जमकर लताड़ लगाई थी। लोगों का मानना है कि तंबाकू जैसे पदार्थों को खिलाड़ी कुमार को एंडोर्स नहीं करना चाहिए। एक तरफ वो महिलाओं के सेनेटरी पैड की ऐड करते हुए तंबाकू के इस्तेमाल पर पाबंदी की बात करते हैं और दूसरी और जुबां केसरी कहते हैं। हालांकि इसके लिए अक्षय कुमार ने अपने फैंस से माफी भी मांगी थी।

अपडेटेड Oct 09, 2023 पर 1:57 PM
2022 में एक इंस्टा पोस्ट के जरिए अक्षय कुमार लिखते हैं कि मुझे माफ कर दीजिए

अक्षय कुमार फिर एक बार विमल के ब्रांड अंबैस्डर बन गए हैं। बीते साल उन्हें उनके फैंस और लोगों से विमल के साथ जुड़ने पर काफी ज्यादा विरोध झेलना पड़ा था। एक वीडियो के जरिए ये कंफर्म हो गया है कि शाहरुख खान और अजय देवगन के साथ फिर एक बार खिलाड़ी कुमार ब्रांड के साथ जुड़ गए हैं। एक वीडियो में अजय देवगन और शाहरुख खान कार में बैठकर हॉर्न बजा रहे हैं। दोनों अक्षय कुमार का ध्यान अपनी ओर खींचने की कोशिश कर रहे हैं।

क्या है ऐड में

अक्षय वीडियो में हेडफोन पर गानों को एन्जॉय करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस बात से अनजान कि अजय और शाहरुख खान उनका इंतजार भी कर रहे हैं। शाहरुख खान और अजय चाहे जितना बुलाएं अक्षय कुमार नहीं सुनते हैं। आखिर में अजय विमल का एक पैकेट खोलते हैं और अक्षय कुमार उन्हें नोटिस कर लेते हैं। अब ये ऐड सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।


MCX Share Price: Basic Chart Structure बढ़िया, जान लें टारगेट प्राइस

अक्षय कुमार को मांगनी पड़ी माफी

2022 में अक्षय कुमार ने विमल के ब्रांड अंबैस्डर की पोजिशन छोड़ दी थी। लोगों ने इस ब्रांड के साथ जुड़ने पर अक्षय कुमार को जमकर लताड़ लगाई थी जिसके बाद खिलाड़ी कुमार को अपने फैंस से माफी भी मांगनी पड़ी थी। 2022 में एक इंस्टा पोस्ट के जरिए अक्षय कुमार लिखते हैं कि मुझे माफ कर दीजिए, अब मैं कभी भी आगे तंबाकू और उससे जुड़ी चीजों को एंडोर्स नहीं करूंगा। मैं विनम्रता के साथ इस ब्रांड से पीछे हटता हूं। मैं इस ऐड से मिलने वाली फीस को किसी अच्छी चीज पर लगाऊंगा। ब्रांड मेरे ऐड्स को तब तक इस्तेमाल कर सकती है जब तक उनका और हमारा लीगल कांट्रेक्ट खत्म नहीं हो जाता। मैं भविष्य में अपनी च्वाइसेस को लेकर सावधान रहूंगा। इसके बदले में मुझे बस आपका प्यार और शुभकामनाएं चाहिए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।