बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shahrukh Khan) ने इस साल अपनी फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर गदर सा काट दिया है। सबसे पहले जनवरी में उनकी पठान ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया था। अब सितंबर में उनकी फिल्म जवान (Jawan) ने तो पठान सहिस बॉलीवुड की सारी फिल्मों को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है। जवान को ऑडियंस के साथ साथ क्रिटिक्स का भी बेहद शानदार रेस्पॉन्स मिला था। हालांकि अपनी रिलीज के 28 दिन बीत जाने के बाद अभी भी यह फिल्म सिनेमाघरों में लगी हुई है और कमाई भी कर रही है। पर अब ऑडियंस यह इंतजार कर रही है कि इसे ओटीटी पर कब और किस प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा।
