कनाडाई पंजाबी गायक शुभनीत सिंह (Shubhneet Singh), जिन्हें उनके स्टेज नाम शुभ (Shubh) के नाम से जाना जाता है, अब विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। ये विवाद तब हुआ, जब 23-25 सितंबर को उनका मुंबई में कॉर्डेलिया क्रूज (Cordelia Cruise) पर क्रूज कंट्रोल 4.0 (Cruise Control 4.0) इवेंट होने वाला है। सत्तारूढ़ BJP की युवा शाखा भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) ने सिंगर के कॉन्सर्ट का पुरजोर विरोध किया है। उन्होंने उस पर खालिस्तान का समर्थन करने और कश्मीर का गलत नक्शा पोस्ट करने का आरोप लगाया है।
ये सब तब शुरू हुआ जब, 26 साल के रैपर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भारत का एक गलत नक्शा शेयर किया, जिसमें केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, पंजाब और पूर्वोत्तर राज्यों को नहीं दिखाया गया।
तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, "Pray for Punjab।" इसके तुरंत बाद उनकी आलोचना शुरू हो गई। बाद में सिंह ने नक्शे को हटा दिया और उसकी जगह पर बिना किसी पिक्चर के केवल "Pray for Punjab" मैसेज लिखा।
"Elevated" "OG" और "Cheaques" जैसे हिट गानों से म्यूजिक इंडस्ट्री में प्रसिद्धि पाने वाले शुभ के दुनियाभर के फैंस हैं, यहां तक कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली भी एक वायरल वीडियो में उनकी धुन पर नाच रहे हैं।
हालांकि, विवाद के बाद से कोहली ने क्रिकेटर केएल राहुल और हार्दिक पंड्या के साथ-साथ सिंगर को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है।
शुभ अपने 'स्टिल रोलिन इंडिया टूर' के लिए तैयार है, जो बेंगलुरु, हैदराबाद, नई दिल्ली और मुंबई समेत 12 प्रमुख भारतीय शहरों को कवर करने वाला तीन महीने का उद्यम है। इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड boAt ने आज सोशल मीडिया पर एक बयान के साथ शो से अपनी स्पॉन्सरशिप वापस ले लिया।
कंपनी ने सिंगर के पिछले कमेंट का हवाला देते हुए घोषणा की, "BoAt में, भले अविश्वसनीय संगीत समुदाय के प्रति हमारी प्रतिबद्धता गहरी है, हम सबसे पहले और सबसे महत्वपूर्ण एक सच्चे भारतीय ब्रांड हैं। इसलिए, जब हमें इस साल की शुरुआत में कलाकार शुभ की तरफ से किए गए कमटें के बारे में पता चला, तो हमने टूर से अपनी स्पॉन्सरशिप वापस लेने का फैसला किया।"
शुभ की अब हटाई गई पोस्ट का समय पंजाब पुलिस की तरफ से खालिस्तानी आतंकवादी अमृतपाल सिंह की खोज के साथ मेल खाता है, जिसके कारण शुभ के कई फॉलोअर्स की गिरफ्तारी भी हुई।
BJYM ने मुंबई में पुलिस कमिश्नर को एक ज्ञापन भी सौंपा है, जिसमें शुभ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और देश में उनके सभी परफॉर्मेंस रद्द करने की मांग की गई है। उन्होंने गायक के खिलाफ FIR दर्ज करने की भी मांग की है।
शुभ 2021 में अपने एकल "वी रोलिन" के साथ मुख्यधारा में आए और दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला के फैंस हैं।