Get App

कौन हैं कनाडा के रैपर शुभ? खालिस्तान विवाद के बीच अपनी Insta पोस्ट को लेकर विवादों में घिरे

सत्तारूढ़ BJP की युवा शाखा भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) ने सिंगर के कॉन्सर्ट का पुरजोर विरोध किया है। उन्होंने उस पर खालिस्तान का समर्थन करने और कश्मीर का गलत नक्शा पोस्ट करने का आरोप लगाया है। ये सब तब शुरू हुआ जब, 26 साल के रैपर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भारत का एक गलत नक्शा शेयर किया, जिसमें केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, पंजाब और पूर्वोत्तर राज्यों को नहीं दिखाया गया

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 19, 2023 पर 9:14 PM
कौन हैं कनाडा के रैपर शुभ? खालिस्तान विवाद के बीच अपनी Insta पोस्ट को लेकर विवादों में घिरे
कौन हैं कनाडा के रैपर शुभ? खालिस्तान विवाद के बीच अपनी Insta पोस्ट को लेकर विवादों में घिरे

कनाडाई पंजाबी गायक शुभनीत सिंह (Shubhneet Singh), जिन्हें उनके स्टेज नाम शुभ (Shubh) के नाम से जाना जाता है, अब विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। ये विवाद तब हुआ, जब 23-25 सितंबर को उनका मुंबई में कॉर्डेलिया क्रूज (Cordelia Cruise) पर क्रूज कंट्रोल 4.0 (Cruise Control 4.0) इवेंट होने वाला है। सत्तारूढ़ BJP की युवा शाखा भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) ने सिंगर के कॉन्सर्ट का पुरजोर विरोध किया है। उन्होंने उस पर खालिस्तान का समर्थन करने और कश्मीर का गलत नक्शा पोस्ट करने का आरोप लगाया है।

ये सब तब शुरू हुआ जब, 26 साल के रैपर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भारत का एक गलत नक्शा शेयर किया, जिसमें केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, पंजाब और पूर्वोत्तर राज्यों को नहीं दिखाया गया।

तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, "Pray for Punjab।" इसके तुरंत बाद उनकी आलोचना शुरू हो गई। बाद में सिंह ने नक्शे को हटा दिया और उसकी जगह पर बिना किसी पिक्चर के केवल "Pray for Punjab" मैसेज लिखा।

"Elevated" "OG" और "Cheaques" जैसे हिट गानों से म्यूजिक इंडस्ट्री में प्रसिद्धि पाने वाले शुभ के दुनियाभर के फैंस हैं, यहां तक ​​कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली भी एक वायरल वीडियो में उनकी धुन पर नाच रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें