अप्रैल का महीना शुरू हो चुका है। ऐसे में फिल्म और वेबसीरीज के दीवानों को इस महीने डिजिटल या ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एंटरटेनमेंट का तगड़ा डोज मिलेगा। अप्रैल में नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम सहित कई सारे डिजिटल और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कई सारी ऐसी फिल्में और वेबसीरीज रिलीज हो रही हैं जिनको आप अपनी फैमली और दोस्तों के साथ बिंज वॉच कर सकते हैं। इनमें वॉर सेलर और इन रियल लव जैसी फिल्में और वेब सीरीज का नाम शामिल है। ऐसे में आइये डालते हैं एक नजर अप्रैल में रिलीज होने वाली फिल्मों और वेबसीरीज पर।
