Yami Gautam क्यों नहीं करेंगी अब आदित्य धर की अगली फिल्म में काम, साथ में तीन फिल्में करने के बाद लिया ये फैसला

यामी गौतम और आदित्य धर साथ में बैक टू बैक फिल्में कर रहे हैं। इस एक्टर डायरेक्टर की जोड़ी ने काफी प्रोफेशनली अपने सफर को जारी रखा है। हाल ही में दोनों ने आर्टिकल 370 में साथ में काम किया। हालांकि आदित्य धर यामी को अपकमिंग फिल्म धूम धाम में कास्ट नहीं करने वाले हैं। देखिए इस पर यामी का क्या है कहना-

अपडेटेड Mar 13, 2024 पर 12:58 PM
आदित्य धर के साथ काम करने को लेकर यामी गौतम ने दिया अपना रिएक्शन

यामी गौतम (Yami Gautam) और आदित्य धर (Aditya Dhar) ने साल 2021, 4 जून को दोनों ने शादी की। साथ में उरी-द सर्जिकल स्ट्राइक (Uri: The Surgical Strike) में काम कर चुकी इस डायरेक्टर-एक्टर की जोड़ी (Director-Actor Couple) को लोग बेहद ही पसंद करते हैं। दोनों का काम करने का तरीका और प्रोफेशनल-पर्सनल लाइफ में बैलेंस काफी अनोखा है। यामी गौतम धर और आदित्य धर ने पहली बार ब्लॉकबस्टर उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक (2019) में काम किया था। इसके बाद यामी आर्टिकल 370 (Article 370) में नजर आईं। इस फिल्म में आदित्य प्रोड्यूसर और लेखक थे। आदित्य अब अगली एक्शन-कॉमेडी धूम धाम (Dhoom Dhaam) में नजर आएंगे। लेकिन दिलचस्प बात यह है कि आदित्य की इस फिल्म में यामी का कोई किरदार नहीं होगा। बतौर डायरेक्टर ये उनकी दूसरी फिल्म होगी।

Yami Gautam की है आदित्य धर को लेकर ये उम्मीद

हाल ही में News18 Showsha के साथ हुई बातचीत में यामी ने बताया कि वो ये नहीं चाहती हैं कि उनके पति उन्हें अपनी सभी फिल्मों में कास्ट करें। इसके बारे में बात करते हुए यामी कहती हैं, “ऐसी कोई उम्मीद नहीं है कि आदित्य मुझे अपनी डायरेक्शन में बनने वाली सभी फिल्मों में कास्ट करेंगे। जब मैंने उनकी अगली स्क्रिप्ट पढ़ी, तो मैंने उनसे कहा कि यह उन खास पलों में से एक है जब मैं चाहती हूं कि काश मैं एक लड़का होती। स्क्रिप्ट बहुत शानदार है।

Yami Gautam हैं बेहद प्रोफेशनल

OMG 2 और चोर निकल के भागा एक्ट्रेस यामी आगे कहती हैं, “कल अगर उन्हें लगता है कि वह जो भी लिख रहे हैं, उसके लिए कोई और बेहतर है, तो मुझे इससे बिल्कुल कोई दिक्कत नहीं होगी। मुझे इसमें कोई परेशानी नहीं होगी क्योंकि मुझे कास्ट न करने की उनके पास कोई न कोई वजह जरूर होगी। मुझे नहीं लगता कि प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के बीच की रेखा धुंधली होनी चाहिए। हम इसके बारे में बिलकुल क्लियर हैं।

यामी गौतम ने बताया आदित्य धर के बारे में


यामी के मुताबिक आदित्य ने उन्हें एक एक्टर के रूप में बढ़ने में मदद की है।मुझे पता है कि उन्होंने एक इंसान और एक्टर के रूप में मुझे कितना पावरफुल बनाया है। मैं उनके साथ जो फिल्में करती हूं। उन्होंने मुझे सिर्फ एक या दो फिल्में नहीं दी हैं, बल्कि मुझे मानसिक रूप से तैयार करने में मदद की है, जिससे मुझे अपने करियर के 30 वर्षों तक 30 अन्य फिल्मों में काम करने में मदद मिलेगी। यह उनका दृष्टिकोण और दिमाग है जो मुझे पसंद है और मेरे लिए खास है। यामी के मुताबिक वो जल्द ही अपने मदरहुड का सफर शुरू करने जा रही हैं।

विक्रांत मैसी ने राधे मां से की यामी गौतम की तुलना, कंगना रनौत ने ऐक्टर को बताया 'कॉकरोच'

OMG 2 Trailer Out: पंकज त्रिपाठी बेटे को बचाने के लिए लड़ने चले केस, अक्षय कुमार धरती पर पधारे बनकर शिव के गण

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।