यामी गौतम (Yami Gautam) और आदित्य धर (Aditya Dhar) ने साल 2021, 4 जून को दोनों ने शादी की। साथ में उरी-द सर्जिकल स्ट्राइक (Uri: The Surgical Strike) में काम कर चुकी इस डायरेक्टर-एक्टर की जोड़ी (Director-Actor Couple) को लोग बेहद ही पसंद करते हैं। दोनों का काम करने का तरीका और प्रोफेशनल-पर्सनल लाइफ में बैलेंस काफी अनोखा है। यामी गौतम धर और आदित्य धर ने पहली बार ब्लॉकबस्टर उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक (2019) में काम किया था। इसके बाद यामी आर्टिकल 370 (Article 370) में नजर आईं। इस फिल्म में आदित्य प्रोड्यूसर और लेखक थे। आदित्य अब अगली एक्शन-कॉमेडी धूम धाम (Dhoom Dhaam) में नजर आएंगे। लेकिन दिलचस्प बात यह है कि आदित्य की इस फिल्म में यामी का कोई किरदार नहीं होगा। बतौर डायरेक्टर ये उनकी दूसरी फिल्म होगी।
