यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा का 74 साल की उम्र में निधन, मुंबई में किया गया अंतिम संस्कार

Pamela Chopra Dies: पामेला चोपड़ा के यश राज फिल्म्स (Yash Raj Films) के प्रमुख आदित्य चोपड़ा और अभिनेता उदय चोपड़ा दो बेटे हैं। परिवार ने एक बयान जारी कर उनकी मौत की खबर की पुष्टि की है। परिवार की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि उनका अंतिम संस्कार गुरुवार सुबह 11 बजे मुंबई में हुआ

अपडेटेड Apr 20, 2023 पर 1:05 PM
Pamela Chopra Dies: पामेला चोपड़ा के निधन से पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है

बॉलीवुड से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। भारतीय सिनेमा के दिग्गज दिवंगत डायरेक्टर यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा (Pamela Chopra) का निधन हो गया है। पामेला चोपड़ा ने 74 साल की उम्र में अंतिम सांस ली हैं। पामेला चोपड़ा के निधन से पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। पामेला के यश राज फिल्म्स (Yash Raj Films) के प्रमुख आदित्य चोपड़ा और अभिनेता उदय चोपड़ा दो बेटे हैं। परिवार ने एक बयान जारी कर उनकी मौत की खबर की पुष्टि की है। परिवार की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि उनका अंतिम संस्कार गुरुवार सुबह 11 बजे मुंबई में हुआ।

यश राज फिल्‍म्‍स ने इंस्टाग्राम पर इस बात की जानकारी देते हुए ल‍िखा है, ‘भारी मन से चोपड़ा परिवार सूचित करना चाहता है कि 74 वर्षीय पामेला चोपड़ा का आज सुबह निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार मुंबई में सुबह 11 बजे हुआ। हम आपकी प्रार्थनाओं के लिए आभारी हैं और परिवार दुख के इस गहरे क्षण में निजता का अनुरोध करना चाहता है।’

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, वह निमोनिया की वजह से पिछले 15 दिनों से अस्पताल में भर्ती थीं। डॉ प्रह्लाद प्रभुदेसाई ने अखबार को बताया कि वह मुंबई के लीलावती अस्पताल में वेंटिलेटर पर थीं। उसे निमोनिया था। पामेला अक्सर यश के साथ उनकी फिल्मों में सहयोग करती थीं।


पामेला चोपड़ा एक प्लेबैक सिंगर थीं। साथ ही वह एक फिल्म राइटर और प्रोड्यूसर भी थीं। बॉलीवुड में पामेल चोपड़ा का बड़ा योगदान रहा है। यश चोपड़ा की कई फिल्मों के म्यूजिक में भी उनका योगदार रहा है।

ये भी पढ़ें- मानहानि मामले में राहुल गांधी को बड़ा झटका, सूरत कोर्ट ने खारिज की सजा पर रोक लगाने की अर्जी

वह बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की सास थीं। रानी मुखर्जी की शादी उनके बड़े बेटे आदित्य चोपड़ा से हुई है। रानी अपनी सास के काफी करीब रही हैं। उन्हें बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे फेवरेट सास-बहू की जोड़ी माना जाता था। सास के साथ रानी की बॉन्डिंग की अक्सर चर्चा रहती थीं।

View this post on Instagram

A post shared by Yash Raj Films (@yrf)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।