बॉलीवुड से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। भारतीय सिनेमा के दिग्गज दिवंगत डायरेक्टर यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा (Pamela Chopra) का निधन हो गया है। पामेला चोपड़ा ने 74 साल की उम्र में अंतिम सांस ली हैं। पामेला चोपड़ा के निधन से पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। पामेला के यश राज फिल्म्स (Yash Raj Films) के प्रमुख आदित्य चोपड़ा और अभिनेता उदय चोपड़ा दो बेटे हैं। परिवार ने एक बयान जारी कर उनकी मौत की खबर की पुष्टि की है। परिवार की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि उनका अंतिम संस्कार गुरुवार सुबह 11 बजे मुंबई में हुआ।
